Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पांच महीने से कैबिनट की बैठक करने के लिए समय नही लेकिन मुख्समंत्री फ्रांस घूमने के लिए कर रहे भाग दौड़ : पूर्व विधायक गोल्डी

पांच महीने से कैबिनट की बैठक करने के लिए समय नही लेकिन मुख्समंत्री फ्रांस घूमने के लिए कर रहे भाग दौड़ : पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर/3 अगस्त (अशवनी शर्मा)

: सरकार दुारा पंजाब व पंजाबियों के लिए काम करने के दावे करने वाली आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की हालत है यह है कि पांच महीने से कैबिनट की बैठक ही नहीं की जा रही। जिन बैठकों में पंजाब में विकास कार्यो व लोगो की भलाई के लिए किए कामों के प्रस्ताव पास करने होते है और ग्रांटे जारी करने के फैसले किए जाते है। यह शब्द काग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने अपने गांव गडीमानसोवाल बीत में पत्रकारों से बातचीत दौरान कहे। उन्होंने कहा कि जबकि मुख्यमंत्री को फरांस जाकर मैच देखने की चिंता सता रही है। वह भी एक सप्ताह से ज्यादा पैरिस में गुजारने के लिए शौर मचा रहे है।

उन्होंने कहा कि कैबिनट की बैठक ना होने के कारण पंजाब के सभी विभागों के जरूरी काम भी ठप पड़े है। लोगो के लिए काम करने के सरकार दाबे कितने झूठे है यह तो ढाई वर्ष के कार्याकाल में साबित हो ही चुका है। उन्होंने कहा कि फसली बिभिन्नता व वातावरण की सव्छता के लिए केंद्र सरकार दुारा 300 करोड़ दुारा जारी कर दिए थे। लेकिन भगवंत मान सरकार की नाकामी के कारण वह राशि भी पंजाब को नहीं मिल पाई। क्योंकि इस योजना में 60 प्रतिशत केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार दुारा डालने थे। पंजाब सरकार दुारा धान की रौपाई होने के बाद विज्ञापन देने शुरू किए कि सात हजार प्रति एकड़ किसानों को अन्य फसलें बोने पर दिया जाएगा। जब किसानों ने धान की रोपाई ही कर दी थी तो विज्ञापन देने का क्या अर्थ रह जाता है। सरकार के पास अपने हिस्से का दौ सौ करोड़ डालने के लिए ही नहीं थे तो यह सब ड्रामा किया गया।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मिलने का समय देकर मुख्यमंत्री हर बार भाग जाते है। कर्मचारियो की मागों को सरकार सुनने को तैयार नहीं। जव कर्मचारी अपनी मागों के लिए संघर्ष करते है तो पुलिस से उन्हें पिटवा जाता है। भगवंत मान सरकार हर फ्रंट पर पूरी तरह फैल हो चुकी है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इस दौरान नंबरदार जरनैल सिंह, बब्बू सैला खुर्द आदि मौजूद थे।