बटाला, 30 जून (शर्मा )
: थाना सिविल लाइन की पुलिस ने दुष्कर्म के केस में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ प्रभजोत सिंह ने बताया कि राजपाल सिंह उर्फ राजा निवासी गांव धीर के विरुद्ध मुकद्दमा नं. 330 धारा 363, 366, 120-बी 376 पोस्को एक्ट के तहत थाना सिविल लाइन में दर्ज है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति पिछले काफी समय से वांछित था जिसे पुलिस ने फतेहगढ़ चूड़ियां से गिरफ्तार किया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है








