Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए : जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए : जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

होशियारपुर, 09 मार्च (ब्यूरो) 

– डिप्टी स्पीकर ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री को पत्र लिख किया अनुरोध
– कहा, श्री गुरु रविदास जी ने समूची मानवता के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हुए करुणा, समानता व आपसी भाईचारे की दी है शिक्षा

: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंजाब के जिला जालंधर स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने का अनुरोध किया है।
डिप्टी स्पीकर ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री को लिखे पत्र में उनका ध्यान प्रदेश के अति महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रीत करते हुए अनुरोध किया है कि आदमपुर हवाई अड्डे का अगले कुछ दिनों में उद्घाटन होने वाला है। इस लिए उनका प्रस्ताव है कि आमदपुर हवाई अड्डे, जालंधर का नाम महान गुरु श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए, जिन्होंने समूची मानवता के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है और दुनिया को करुणा, समानता व आपसी भाईचारे की शिक्षा दी है।
जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि आपका यह प्रयास न केवल समाज में उनके अपार योगदान को मान्यता देगा बल्कि उन्हें उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं और मूल्यों की भी याद दिलाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इस लिए आपसे पुरजोर अनुरोध है कि आदमपुर, जालंधर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए।