Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जसवंत कौर रियाड़ ने एस.पी मुख्यालय का कार्यभार संभाला

जसवंत कौर रियाड़ ने एस.पी मुख्यालय का कार्यभार संभाला

बटाला, 29 जनवरी (अविनाश)

: बटाला शहर में कानून व्यवस्था को बहाल रखने तथा लोगों की मुश्किलों को हल करने हेतु पुलिस प्रशासन वचनबद्ध है। इन विचारों का प्रगटावा जसवंत कौर रियाड़ ने एस.पी मुख्यालय का चार्ज संभालने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा उनको ऐतिहासिक व धार्मिक शरह बटाला के लोगों की सेवा करने का मौका दिया गया है तथा वह बटालावासियों तथा आस पास के क्षेत्र के लोगों की मुश्किलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाएंगी। जसवंत कौर ने कहा कि हर सच्चे व्यक्ति को पुलिस द्वारा पूरा इंसाफ दिया जाएगा और शहर में अपराधिक घटनाओं को रोकने हेतु भी ठोस कदम उठाए जाएंगे तथा शहर को नशा मुक्ति और अपराध मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों की जान माल की सुरक्षा हेतु अपनी डयूटी निभाई जा रही है, वहीं साथ ही लोगों को भी एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य अदा करते हुए शहर में अमन शांति बहाल रखने हेतु पुलिस प्रशासन का साथ देना चाहिए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि यदि उनके आस पास कोई व्यक्ति नशा बेचता या करता है, उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए और सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पुलिस द्वारा गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लोगों की जान माल की सुरक्षा हेतु वचनबद्ध है और लोगों की सेवा में 24 घंटे उपस्थित है।