Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जनता ने भाजपा के विकास और सुशासन के मॉडल पर मुहर लगाई : गोपाल ऐरी

जनता ने भाजपा के विकास और सुशासन के मॉडल पर मुहर लगाई : गोपाल ऐरी

गढ़दीवाला :- (योगेश गुप्ता)

: पंजाब भाजपा के मंडल गढ़दीवाला अद्यक्ष गोपाल ऐरी ने विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आज कहा कि जनता ने भाजपा के विकास और सुशासन के मॉडल पर मुहर लगाई है और इस जीत से यह 2024 लोकसभा चुनाव का जनादेश भी स्पष्ट दिख रहा है। 2024 में भी जनता इसी प्रकार प्रकार प्रचंड बहुमत से भाजपा को जिताएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाटियों पर इस बार भी जनता ने विश्वास जताया है। गोपाल ऐरी ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने काग्रेस की आरोप- प्रत्यारोप की राजनीति को दरकिनार कर विकास को चुना है। इस जीत के लिए भाजपा का हर मेहनती कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। गोपाल ऐरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भाजपा की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की गारंटी है। यह जीत उन पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है जिन्होंने नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत की। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल में घडिया गठबंधन हॉफ हो गया है। 2024 के फाइनल मुकाबले में यह गठबंधन पूरी तरह साफ हो जाएगा। तीन राज्यों के चुनाव परिणाम से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को विशेष तौर पर बधाई देते है, जनता ने भाजपा पर जो अटूट विश्वास जताया है, इसके लिए हृदय से अभिनंदन है।