Prime Punjab Times

Latest news
ਵਿਦਿਅਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਲਈ ਐਡਵੋਕੇਟ ਸ. ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਦੇ ਯਤਨ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ : ਡਾ. ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਲੀਬਾਲ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਤਾ 'ਚ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸੋਲਿਡ ਵੇਸਟ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ' 'ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਚ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਉਤਸਵ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ, ਧਰਮ ਅਤੇ ਅਧਰਮ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਕ ਝੰਡਾ ਕੀਤਾ ਸਥਾਪਿਤ *ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ.ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਡੇਂਗੂ ਸਰਵੇ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ* KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਾਇੰਸ ਵਿਭਾਗ ਲਈ ਐਂਟਰੈਂਸ ਟੈਸਟ ਆਯੋਜਿਤ ਕਰਵਾਇਆ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ विधायक प्रगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਦਾਣਾ-ਦਾਣਾ ਖਰੀਦਣਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁੱਖ ਤਰਜੀਹ : ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਪਾਰੀਕਾ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਸਟ੍ਰੇਟ ਤਾਈਕਵਾਂਡੋ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ, ਨੈਸ਼ਨਲ ਲਈ ਹੋ... ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਰਚਨਾਤਮਕ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਅੰਤਰ-ਕਲਾਸ ਰਚਨਾਤਮਕ ਲੇਖਣ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing गुरु का होना अंधकार में दिए जैसा होता है यो खुद जलकर दूसरों को करते है उजागर

गुरु का होना अंधकार में दिए जैसा होता है यो खुद जलकर दूसरों को करते है उजागर

बटाला (अविनाश शर्मा) 

28 जून : हम जब धरती पर आते है तो एक कोरे कागज की तरह होते है। लेकिन उम्र के बढ़ने के साथ सबसे पहले गुरु मांबाप होते है उसके बाद गुरु अध्यापक होता है लेकिन व्यक्ति की असल जिंदगी की महत्वता को तथा संसार में मानव जीवन पाने के असली उद्देश्य के बारे में धार्मिक ज्ञान सिर्फ संपूर्ण ज्ञान देने वाला ही असल गुरु है क्योंकि यही गुरु व्यक्ति को ज्ञान  की अमित छाप छोड़ते हुए गलत और सही का ज्ञान दे कर अज्ञानता को दूर कर सही मार्ग दिखाता है। हर व्यक्ति की सफलता के पीछे गुरु का हाथ होता है। गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है गुरु को उजाले का दीप माना जाता है गुरु के बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है गुरु के सहयोग से ही हर व्यक्ति सफल बनता है।गुरु का होना अंधकार में दिए जैसे होते हैं। जो खुद जलकर दूसरों को उजागर करते हैं। माता के बाद दूसरा शिक्षक गुरु ही होते हैं गुरु से ली गई सच्चा संस्कार हमारी जीवन को आसान बना देती है।

गुरु ही वह व्यक्ति होता है जो खुद एक स्थान पर रहकर दूसरों को अपनी मंजिल तक पहुंचाता है गुरु हमेशा सभी को अच्छा ज्ञान देता है। गुरु सच्चे पथ प्रदर्शक होता है। हमारे जीवन में गुरु बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

मनुष्य के लिए भगवान से भी बढ़कर गुरु को माना जाता है क्योंकि भगवान हमें जीवन प्रदान करता है। और गुरु हमें शिक्षा देकर इस जीवन को सही ढंग से जीना सिखाते हैं जो गुरु का मार्ग दर्शन करके चलता है। उसे जीवन में कभी ठोकरे नहीं खानी पड़ती हैं।

गुरु शब्द को देखा जाए तो गुरु दो शब्द के मेल से बनता है। किसने पहला शब्द जिसका अर्थ होता है। अंधकार और दूसरा शब्द रूप जिसका अर्थ होता है उजियारा यानी गुरु के नाम से ही हम पहचान कर सकते हैं कि यह हमें अंधकार से उजियारे की ओर ले जाने का कार्य करते हैं गुरु हमें अंधकार रूपी इस जीवन में प्रकाश रूपी ज्ञान देते हैं।

गुरु हमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान तथा अनुशासित विद्यार्थी बनाते हैं। व्यक्ति को जीवन में कुछ करना है तो उसे हर चीज के बारे में महसूस कराना होगा यह कार्य सिर्फ गुरु ही कर सकते हैं।

जो अपने शिष्य को प्रेम भाव के साथ समझा कर उन्हें अपने जीवन और भविष्य के लिए क्या उचित है और क्या आपके भविष्य को बर्बादी की ओर ले जाता है गुरु अनुभवी होते हैं वे अपने अनुभव का प्रयोग कर अपने चीजों को ज्ञान देते हैं।
गुरु विद्यालय में विद्यार्थियों को अनुशासन तथा शिक्षा देकर गुणवान व्यक्ति बनाता है। जिस व्यक्ति ने गुरु की कही गई बातों पर हमला किया और उन्हें गौर से जाना और सुधार किया है पर आज के जमाने में सबसे महान व्यक्ति है हमारे जीवन में हर परिस्थिति में गुरु की शिक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण होती है।

उदाहरण के तौर पर हम देखे हैं तो गुरु वह व्यक्ति होता है। जो हमें ज्ञान के पथ पर लाकर खड़ा करते हैं एक रुप से गुरु हमारे ड्राइवर होते हैं जो हमें सब कुछ सिखा कर ज्ञान से परिपूर्ण बनाते हैं।