शाहपुर कंडी 2 जनवरी (राकेश) : शहीद राम सिंह पठानिया को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा ठाकुर बलकार सिंह पठानिया की देखरेख में निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में युवाओं सहित इलाके के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा जुगियाल स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर इलाके का चक्कर लगाकर “घटेरा मोड़” पर समाप्त हुई। इस मौके पर ठाकुर बलकार सिंह पठानिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य शहीदों को याद करना है। उन्होंने कहा कि जो देश, प्रदेश, लोग और समाज अपने शहीदों को भूल जाते हैं वह कभी आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने “शाहपुरकंडी बैराज” का नाम शहीद राम सिंह पठानिया के नाम पर रखने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि शहीदों को समर्पित इस प्रकार की तिरंगा यात्रा का हर साल आयोजन किया जाएगा जिसमें इलाके की महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेवक ठाकुर केशव सिंह , मनोहर सिंह , नीलम कटोच, मनोहर सिंह पठानिया, सुरेंद्र कुमार , पुरुषोत्तम , ठाकुर पवन, ठाकुर देवेंद्र, सोनी ,पवन शर्मा ,सुभाष सिंह मोहन लाल सही इलाके के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
शाहपुरकंडी बैराज” का नाम शहीद राम सिंह पठानिया के नाम पर रखने की उठी मांग..
- Post published:January 2, 2022
You Might Also Like
स्वतंत्रता सेनानी हंस राज सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल..
पन्नू के रिश्तेदार को सरकारी पद……
दुखांत.. आग की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, ठंड से बचने के लिए आग अलाप रहा था व्यक्ति,अचानक..
ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਆਸ ਪਾਸ ਤੰਬਾਕੂਨੋਸ਼ੀ ਕਰਨ ਅਤੇ ਵੇਚਣ ਤੇ 5 ਚਲਾਨ ਕੱਟੇ, ਕਈਆਂ ਨੂੰ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦੇ ਕੇ ਛੱਡਿਆ








