गढ़दीवाला, 13 मार्च (योगेश गुप्ता)- हल्का टांडा के विधायक जसवीर सिंह राजा द्वारा गढ़दीवाला कस्बे में मोहल्ला क्लीनिक, नगर कॉन्सिल में कूडॉ उठाने वाले 3 नए टाटा एस से लेकर , पूरे शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरे आदि कार्य करवाये है । इसी तरह अब बिना किसी भेदभाव के आगे और गढ़दीवाला में विकास कार्य जारी रहेंगे , इन शब्दों का प्रगटावा आप पार्टी के यूथ जिलाद्यक्ष चौधरी राजविंदर सिंह राजा ने आप कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विधायक जसवीर सिंह राजा के प्रयासों से नगर कॉन्सिल द्वारा करीब 20 लाख 25 हजार रुपये की लागत से तीन टाटा एस टिप्पर वाहन खरीदे गये हैं. चौधरी राजा ने कहा कि इन टिपरों का उपयोग शहर को स्वच्छ बनाने के लिए किया जायेगा । चौधरी राजा ने कहा कि अब गढ़दीवाला शहर में नई स्ट्रीट लाइट से शहर में रात के समय रोशनी देखने को मिलेगी , ताकि राहगीरों की समस्याओं का समाधान किया जा सके । उन्होंने कहा कि हलके के विकास कार्य इतनी तेजी से पहले कभी नहीं हुए जितनी तेजी से अब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक स्वयं क्षेत्रवासियों के साथ अपने परिवार के सदस्यों की तरह व्यवहार कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार जनता की सरकार है जिन्होंने आप सरकार को यह सेवा का अवसर दिया है उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरजीत सिंह भाटिया, इंस्पेक्टर जसवीर सिंह,आप नेता विवेक गुप्ता, अवतार सिंह जेई, पूर्व एमसी राजू गुप्ता, पूर्व एम.सी. भूपिंदर सिंह महंत, परमजीत चड्ढा, जसवीर सिंह, निशान, अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे।
शहर में सफाई के लिए 20.25 लाख की लागत से 3 टाटा ऐस गार्बेज मिनी टिप्पर तैयार,आज 3 बजे करेंगे हलका विधायक नगर कौंसिल को समर्पित : चौधरी राजा
- Post published:March 14, 2023
You Might Also Like
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਕਰਾਉਣ ਦਾ ਝਾਂਸਾ ਦੇ ਕੇ 2 ਕਰੋੜ 58 ਲੱਖ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਰੋਹ ਦੇ ਤਿੰਨ ਮੈਬਰਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ*
ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਨਾ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਲੋਕ ਹੋ ਰਹੇ ਖੱਜਲ ਖੁਆਰ..
दि वर्किंग रिपोर्टर्स एसोसिएशन पंजाब ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र एस.डी.एम मुकेरिया को दिया
ਭਾਈ ਬਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਸੀਤੀ ਇੰਡੀਆ ਪ੍ਰਾਈਡ ਅਵਾਰਡ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ








