पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)
13 ਮਾਰਚ : शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे जी के पंजाब अध्य्क्ष श्री योगराज शर्मा जी और पंजाब युवा प्रभारी हनी महाजन की दिशा निर्देश अनुसार आज शिवसेना के पंजाब महासचिव जोगिंदर जग्गी पंजाब महासचिव युवा सेना विनी वर्मा आईटी सेल जिला प्रधान अजय बब्बर पंजाब वाइस प्रधान अमित वर्मा रामकिशन रोहित वर्मा मानयोग एसएसपी श्री हर कमलप्रीत सिंह खख जी से मिले।इस मौके विनी वर्मा एवं अजय बब्बर ने प्रेस को बयान देते हुए कहा कि पिछले कल पंजाब में पंजाबी पिक्चर 8 तारीख को रिलीज हुई है जिसका नाम मित्रां दा नाम चल्दा जिसमें मुख्य किरदार निभा रहे गिप्पी ग्रेवाल और उनकी टीम जिन्होंने पिक्चर में महाकाली का स्वरूप पहनकर किरदार दिखाया जो बहुत ही शर्मनाक और शर्मिंदा करने वाला था जिसमें सरेआम महाकाली के स्वरूप को गुंडों से उठाना और उनका मजाक बनाना यह हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करना है जहां लाखों लोग महाकाली के आगे नतमस्तक होते हैं।वहां गिप्पी ग्रेवाल उनका मजाक उड़ा रहा है जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बिन्नी वर्मा और अजय बब्बर ने कहा कि हमारी आस्था मां महाकाली के साथ जुड़ी हैं और वह हमारी इष्ट देवी हैं उनके मान-सम्मान पर अगर कोई टिप्पणी जा किरदार गलत तरीके से पेश करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग रखेंगे और उसके खिलाफ पूरे पंजाब भर में इस फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन भी किए जाएंगे।बिन्नी वर्मा और अजय बब्बर ने कहा कि इसे लेकर हिंदू समाज में काफी ज्यादा रोष भी पाया जा रहा है,बिन्नी और अजय ने कहा कि हम सनातनी हैं और हम सभी धर्मों का सत्कार करते हैं पर हमारे हिन्दू धर्म के ऊपर अगर कोई शरारती आंसर टिप्पणी करता है या गलत तरीके से पेश करता है तो उसके खिलाफ 295a का पर्चा दर्ज करवाएंगे। बिन्नी वर्मा और अजय बब्बर ने कहा शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे जिला पठानकोट की टीम सिटी सेंटर मॉल के बाहर प्रदर्शन करना चाहती थी लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने इस बात का आश्वासन दिलवाया कि बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके चलते आज मानयोग एसएसपी पठानकोट श्री हर कमलप्रीत सिंह खख जी से मिले और उन्हें शिकायत पत्र भी दिया गया कि उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए और एसएसपी साहब ने पूरा आश्वासन दिया कानूनी तरीके से इसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।विनी वर्मा और अजय बब्बर ने मानयोग एसएसपी साहिब का धन्यवाद किया और कहा कि पंजाब में शरारती आंसर की ओर से लगातार माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पंजाब एक रंगला पंजाब है जो लोग भी पंजाब में दरार डालने की कोशिश करेंगे माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे उनका डटकर सामना किया जायेगा अथवा सड़कों पर भी उतरना पड़ा तो उतरेंगे।इस मौके जोगिंदर जगी,बिन्नी वर्मा,हिन्दु नेता अजय बब्बर,रोहित वर्मा रामकिशन आदि मौजूद थे।








