Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਭੁੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰਾਂ ਨੇ ਤਨਖਾਹ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ ਹਿੰਦ ਕਮਿਊਨਿਸਟ ਪਾਰਟੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਦਸੂਹਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ बिट्टू के काफिले को लेकर हंगामा, साढ़े तीन घंटे तनावपूर्ण रहा माहौल ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਪੁਸਤਕ ਪੜ੍ਹਨ ਅਤੇ ਰਿਵਿਊ ਗਤੀਵਿਧੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ 1 ਅਕਤੂਰ ਤੋਂ, ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਬਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਲਿਆ ਸਵੱਛਤਾ ਪ੍ਰਣ ਗੁਰਸਿੱਖ ਹਰ ਅਵਸਥਾ ਚ ਇਕ ਸਮਾਨ ਜੀਵਨ ਜਿਉਂਦਾ ਹੈ : ਮਹਾਤਮਾ ਰੌਸ਼ਨ ਦਿਹਲਵੀ ਸਿਹਤਮੰਦ ਜੀਵਨ-ਸ਼ੈਲੀ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਅਤੇ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਲੰਧਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜ ਮਾਰਗ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਇੱਕ ਦੀ ਮੌ+ਤ, 5 ਜ਼+ਖ+ਮੀ 
ADVERTISEMENT
You are currently viewing हलका भोआ के सरना के वार्ड नंबर 45 में श्मशान घाट को जाने वाली सड़क पर फैली गंदगी को लेकर आने वालों में पाया जा रहा भारी रोष

हलका भोआ के सरना के वार्ड नंबर 45 में श्मशान घाट को जाने वाली सड़क पर फैली गंदगी को लेकर आने वालों में पाया जा रहा भारी रोष

पठानकोट / सरना (तरूण सन्होत्रा)

22 फरवरी : जिला पठानकोट के हलका भोआ के सरना क्षेत्र के वार्ड नंबर 45 में श्मशान घाट को जाने वाली सड़क पर फैली गंदगी को लेकर आने वालों में काफी ज्यादा विरोध पाया जा रहा है क्यूंकि इसके पास ही कूड़े करकट का ढेर और उसकी ट्रॉली भी खड़ी कर दी गई है, जिससे कि इस वार्ड के लोग जब भी किसी के अंतिम संस्कार के लिए यहां से निकलते हैं तो उन्हें सबसे पहले यहां फैली गंदगी की बदबू का सामना करना पड़ता है, जिससे लोगों में काफी भारी रोष पाया जा रहा है,जिसे लेकर आज समाजसेवी हरीश गोरखा व अन्य लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि लोग श्मशान घाट को तो भगवान का धाम मानते हैं और जहां श्मशान घाट के आधे रास्ते में अरथी रख कर दान पूजा पाठ आदि भी करना होता हैं ताकि मृतक को स्वर्ग में जगह मिले।परन्तु इस बदबू और प्रदूषण के कारण किसी को भी स्वर्ग में जगह मिलेगी या नहीं,परन्तु यहां आने वालों को दाह संस्कार के लिए इस नर्क से होकर जरूर गुजरना पड़ता है,इसे लेकर हरीश गोरखा व अन्य लोगों ने कहा कि अगर जल्दी ही यहां से कूड़ा नहीं हटाया गया तो वे सड़कों पर धरना देने के लिए मजबूर हो जायेंगे।

तो वहीं जब दूसरी ओर इस वार्ड की पार्षद शालू भट्टी से बात की गई तो उनके पति नरेश भट्टी ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आ गया है और वे जल्दी ही इस समस्या का हल करवा कर जल्द ही यहां से कूड़ा हटवा देगें ताकि आने जाने वालों को राहत मिल सके।