दसूूहा (चौधरी)
9 जनवरी : आज डा लखवीर सिंह जिला हैल्थ अफसर
तथा उनके स्टाफ की तरफ से दसूहा के लंगर हाल में
कैंप लगाया गया। जिसमें व्यापार मंडल के प्रधान अमरीक सिंह गग्गी तथा सभी मैंबर सहिबान ने भाग लिया। जिसमें डी एच ओ लखवीर सिंह, इंस्पेक्टर विवेक कुमार, राम लुभाया, राकेश शर्मा ने 117 फूड सेफ्टी के लाइसेंस बनाए। इस मौके व्यापारी वर्ग ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। इस मौके प्रधान अमरीक सिंह गग्गी ने सभी व्यापरियों का धन्यवाद किया तथा हैल्थ डिपार्टमेंट के सभी अफसरों ने व्यापारियों को बढिया तथा खाने पीने वाली चीजें बढिया क्वालिटी की रखने तथा सफाई का खास ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके प्रधान अमरीक सिंह गग्गी, सचिव निर्मल सिंह तलवाड, कोषाध्यक्ष राकेश महाजन ने विश्वास दिलाया कि दसूहा शहर में किसी किस्म की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। अंत में प्रधान व्यापार मंडल अमरीक सिंह गग्गी ने सभी का धन्यवाद किया।








