Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing सुजानपुर पठानकोट रोड पर आने वाले रेलवे फाटक पर बनेगा फ्लाईओवर – अमित सिंह मंटू

सुजानपुर पठानकोट रोड पर आने वाले रेलवे फाटक पर बनेगा फ्लाईओवर – अमित सिंह मंटू

पठानकोट / सुजानपुर (तरूण सन्होत्रा)

19 दिसंबर : आम आदमी पार्टी हलका सुजानपुर इंचार्ज अमित सिंह मंटू द्वारा अपने दफ्तर मनवाल में लोगों की समस्याओं को सुना गया और जिनका हल करने के लिए मौके पर ही अधिकारियों को फोन किए गए।इस मौके पर हलका इंचार्ज अमित सिंह मंटू ने कहा कि सुजानपुर पठानकोट संपर्क मार्ग रेलवे फाटक पर जल्दी ही पंजाब सरकार द्वारा फ्लाईओवर को बनाने के लिए मुजूरी भी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सुजानपुर शहर की मुख्य समस्या को देखते हुए सुजानपुर पठानकोट फ्लाईओवर का निर्माण करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है।जिसके तहत सुजानपुर शहर जनता की समस्या को देखते हुए सुजानपुर पठानकोट रोड पर फ्लाईओवर की मंजूरी पंजाब सरकार द्वारा दी जाएगी तथा पंजाब सरकार द्वारा पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट को शीघ्र फंड जारी किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक सुजानपुर की फ्लाईओवर सुजानपुर शहर की मुख्य समस्या है जिस को हल करने के लिए भाजपा कांग्रेस ने कोई ध्यान नहीं दिया।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उक्त समस्या को हल करने लिए उनके द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के समक्ष मामला उठाया गया है जिसके तहत पी डब्ल्यू डी विभाग द्वारा फ्लाईओवर निर्माण हेतु कार्रवाई जारी है जिसको शीघ्र अमलीजामा पूरी तरह से बना दिया जाएगा।इस मौके पर रूपलाल साथी,सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन प्रिंसिपल त्रिभुवन सिंह,प्रधान पवन महाजन,राकेश गुप्ता, संसार चंद,विनोद महाजन,करण सिंह,अक्षय कुमार,लक्की ठाकुर,चैन सिंह आदि उपस्थित थे।