Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing लोक रक्षक सेना फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधीश डा हिमांशु अग्रवाल से मिलकर उन्हें गौ रक्षा के संबंध में सौंपा मांग पत्र

लोक रक्षक सेना फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधीश डा हिमांशु अग्रवाल से मिलकर उन्हें गौ रक्षा के संबंध में सौंपा मांग पत्र

कादियां (अविनाश शर्मा)

19 दिसंबर : लोक रक्षक सेना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाटिल के दिशा निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय सचिव मुकेश वर्मा के नेतृत्व में जिलाधीश गुरदासपुर डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल से मिला इस अवसर पर उनके साथ स्टेट प्रभारी पवन भारद्वाज महासचिव जसबीर सिंह समरा तथा तरुण वर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधीश डॉ हिमांशु अग्रवाल को दिए गए एक लिखित पत्र में आए दिन गौ माता के सड़कों पर छोड़े जाने तथा इसके चलते होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगवाने हेतु मांग पत्र सौंपा। इस पत्र में उन्होंने जिलाधीश से मांग की कि जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बनी गौशालाओं में गायों को ले जाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं तथा जिन क्षेत्रों में गौशाला नहीं है उनमें नगर कौंसिल या नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आती भूमि मुहैया करवाकर गौशाला निर्माण करने में सहयोग दिया जाए ताकि जहां एक और सनातन धर्म में मां की तरह पूजनीय गौमाता की सुरक्षा संभव हो पाए वही आम लोगों को दुर्घटना का शिकार होने से भी बचाया जा सके। उन्होंने हिंदू समुदाय के नेताओं, मंदिरों के अध्यक्षों से भी अपील की कि वे इस कार्य को संपूर्ण करने में प्रशासन का सहयोग दें ताकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से गौवंश तथा लोगों को बचाया जा सके। इस अवसर पर जिलाधीश डॉ हिमांशु अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिलाया की वह इस बाबत जिले के अधिकारियों को सूचित कर शीघ्र ही उचित कदम उठाएंगे। इस मौके पर उक्त प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधीश डॉ हिमांशु अग्रवाल को जिले में बतौर जिलाधीश पद संभालने के लिए बधाई देते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया। इस अवसर पर उनके साथ लोक रक्षक संगठन के स्टेट प्रभारी पवन भारद्वाज महासचिव जसबीर सिंह समरा , महासचिव लोक रक्षक संगठन तरुण वर्मा आदि उपस्थित थे।

कैप्शन: फोटो में जिलाधीश डॉ हिमांशु अग्रवाल को मांगपत्र सौंपते हुए लोक रक्षक संगठन के महासचिव राष्ट्रीय महासचिव मुकेश वर्मा स्टेट प्रभारी पवन भारद्वाज महासचिव स्टेट जसबीर सिंह समरा तथा तरुण वर्मा