होशियारपुर(ब्यूरो)
11 नवंबर : भारतीय वायु सेना की ओर से अविवाहित लडक़े व लड़कियों की भर्ती के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है और यह रजिस्ट्रेशन 23 नवंबर 2022 सांय 5 बजे तक किया जा सकता है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी श्री गुरमेल सिंह ने बताया कि उक्त भर्ती संबंधी परीक्षा 18 जनवरी 2023 के बाद करवाई जाएगी, जिसके बारे में रजिस्टर्ड प्रार्थी मुख्य समाचार पत्रों के माध्यम से पता लगा सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की जन्म तिथि 27 जून 2002 से लेकर 27 दिसंबर 2005 के बीच होनी चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की योग्यता बारहवीं गणित, फिजिक्स व अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक से पास होना या 3 वर्ष का इंजीनियरिंग(मकैनिकल, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रानिक्स, आटो मोबाइल, कंप्यूटर साइंस व इंस्ट्रूमैंटेशन टेक्नालाजी व इंफारमेशन टेक्नालाजी) में डिप्लोमा या 2 वर्ष का वोकेशनल कोर्स किया होना जरुरी है। उक्त दर्शायी योग्यता में केवल वे ही उम्मीदवार योग्य है जिनके परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक व अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत नंबर है।
श्री गुरमेल सिंह ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी वैबसाइट https://agnipathvayu.
—-








