Prime Punjab Times

Latest news
ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲੀਜੀਏਟ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ, ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਇੰਟਰ ਹਾਊਸ ਭਾਸ਼ਣ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ SHO ਗੁਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਗਰਾ ਨੂੰ ਦਸੂਹਾ ਅਦਾਲਤ ਚ ਕੀਤਾ ਪੇਸ਼, 3 ਦਿਨਾਂ ਦਾ... , ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਵੱਲੋਂ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ.ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਪਹਿਲੀ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਜਮਾਤ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਆਈਸਕ੍ਰੀਮ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ SHO ਗੁਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਗਰਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ,ਮਾਮਲਾ 4 ਕਰੋੜ ਦੀ ਜਬਰੀ ਵਸੂਲੀ ਦਾ.... ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆਂ ਤਾਂ... ਚੋਰ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ,ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਹੋਈਆਂ ਕੈਦ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए एमआईजी -6 मंजिली रिहायशी फ्लैट बन चुके है खंडर – योगराज शर्मा

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए एमआईजी -6 मंजिली रिहायशी फ्लैट बन चुके है खंडर – योगराज शर्मा

पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)

कहा होनी चाहिए इसे लेकर जांच,ताकि इससे जुडे हर चेहरे हो सके बेनकाब

11,नंवबर : शिवसेना बाल ठाकरे राज्य प्रमुख योगराज शर्मा ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिल्ली जालंधर नेशनल हाईवे बाईपास के नजदीक इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाए हुये रिहायशी फ्लैट इस समय सफेद हाथी बने हुए हैं उन्होंने कहा कि यहां यह कहना भी बिल्कुल गलत ना होगा कि ये फ्लैट इस समय खंडरों में तब्दील होते हुए नजर आ रहे हैं उन्होंने कहा की उन्हें इस बात की भी आशंका जाहिर हो रही है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा इसे लेकर करोड़ों रुपए का घपला भी किया गया है।उन्होंने कहा कि फ्लैट सभी को अलॉट भी हो चुके हैं परंतु रहने को फिर भी यहां कोई भी तैयार नहीं है क्यूंकि लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं क्योंकि लाखों रुपए खर्च करके उन्हें जो बिल्डिंग मिल रही है।उसमें घटिया मटीरियल लगाया गया है जो कि एक जांच का विषय है उन्होंने कहा इस बड़े स्कैंडल में कई बड़े नेता और उच्च अधिकारी भी शामिल हैं।इस बिल्डिंग में दरवाजों से लेकर लेंटर में इस्तेमाल की गई सामग्री घटिया किस्म की है और इसकी छत के ऊपर लगाई गई पानी की टंकियों की दुर्दशा देखकर यह बात पूरी तरह से साबित हो रही है कि इसमें घटिया सम्मान इस्तेमाल किया गया है इसी के साथ बिल्डिंग में लगाई गई लिफ्टों का तो यह हाल है कि वह लगाई कब गई और कब खराब हो गई वह भी एक बहुत बड़ा प्रश्न है। उन्होंने कहा कि सरकार का लाखों रुपया अफसरों ठेकेदारों और राजनेताओं की जेब में चला गया है इस बिल्डिंग को बनाने के लिए भाजपा के बहुत ही ईमानदार नगर निगम के मेयर अनिल वासुदेवा का योगदान था पर वहीं इस ईमानदार मेयर के समय मौजूदा पंजाब सरकार के मौजूदा कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल के नाम की प्लेट भी यहां पर मौजूद है करप्शन के विरोध में बड़े-बड़े डिंडोरे पीटने वाली भाजपा आखिर इसे लेकर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं तो वही बार-बार ट्रस्ट के बड़े उच्च अधिकारियों को कहने के बावजूद भी यह लोग हंसकर बात को टाल देते हैं इसलिए अब इसकी जांच के लिए राज्य प्रमुख योगराज शर्मा के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री व पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखट आएगी और इस घपले में जो भी शामिल है उन सभी को पंजाब के हर जिले में बेनकाब भी करेगी अथवा इसी के साथ इन लोगों के पुतले भी जलाए जाएंगे और इनके घरों के सामने जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे।इस मौके पर प्रदेश महासचिव जोगिंदर पाल जग्गी,प्रदेश सचिव हरविंदर सिंह बैंस,प्रदेश उप प्रमुख अश्वनी सभरवाल,आईटी सेल जिला प्रमुख अजय बब्बर आदि उपस्थित थे।

error: copy content is like crime its probhihated