Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing वायु सेना में भर्ती के लिए अविवाहित लडक़े व लड़कियां 23 से तक कर सकते हैं आवेदन

वायु सेना में भर्ती के लिए अविवाहित लडक़े व लड़कियां 23 से तक कर सकते हैं आवेदन

होशियारपुर(ब्यूरो) 

11 नवंबर : भारतीय वायु सेना की ओर से अविवाहित लडक़े व लड़कियों की भर्ती के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है और यह रजिस्ट्रेशन 23 नवंबर 2022 सांय 5 बजे तक किया जा सकता है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी श्री गुरमेल सिंह ने बताया कि उक्त भर्ती संबंधी परीक्षा 18 जनवरी 2023 के बाद करवाई जाएगी, जिसके बारे में रजिस्टर्ड प्रार्थी मुख्य समाचार पत्रों के माध्यम से पता लगा सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की जन्म तिथि 27 जून 2002 से लेकर 27 दिसंबर 2005 के बीच होनी चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की योग्यता बारहवीं गणित, फिजिक्स व अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक से पास होना या 3 वर्ष का इंजीनियरिंग(मकैनिकल, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रानिक्स, आटो मोबाइल, कंप्यूटर साइंस व इंस्ट्रूमैंटेशन टेक्नालाजी व इंफारमेशन टेक्नालाजी) में डिप्लोमा या 2 वर्ष का वोकेशनल कोर्स किया होना जरुरी है। उक्त दर्शायी योग्यता में केवल वे ही उम्मीदवार योग्य है जिनके परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक व अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत नंबर है।
श्री गुरमेल सिंह ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी वैबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के बाद प्रार्थी की तीन चरणों में भर्ती की प्रक्रिया होगी। पहले चरण में सी-डैक की ओर से आनलाइन ई- परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में पास होने वाले योग्य प्रार्थियों का दूसरे चरण में फिजिकल फिटनैस टैस्ट(पी.एफ.टी) लिया जाएगा। इस फिजिकल टैस्ट में पास होने वाले योग्य प्रार्थियों का तीसरे चरण में मैडिकल फिटनैस टैस्ट किया जाएगा। इस अंतिम चरण के बाद पास होने वाले योग्य प्रार्थियों को चार वर्ष की अवधी के लिए भारतीय वायु सेना की सेवा करने के लिए चुना जाएगा।
—-