Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी : ब्रह्म शंकर जिंपा

शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी : ब्रह्म शंकर जिंपा

शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी: ब्रह्म शंकर जिंपा

– कैबिनेट मंत्री ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

होशियारपुर, 23 मार्च(ब्यूरो) : राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब श्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने आज शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। उन्होंने कहा कि शहीदों की ओर से संजोए सपनों को साकार करने के लिए हर एक व्यक्ति को अपना बनता योगदान देना चाहिए ताकि शहीदों की ओर से सेहतमंद समाज की कल्पना को वास्तविकता में तब्दील किया जा सके। उन्होंने कहा कि महान शहीदों की कुर्बानियों का मूल्य कभी भी मोड़ा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भागीदारी से पंजाब को देश का अव्वल प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिन वीर सपूतों ने देश को अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया ऐसे सपूत हमेशा लोगों के दिलों में अमर रहते हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन से देश को आजादी दिलाने के लिए बलिदान देने वाले वीर पुत्रों के प्रति देश हमेशा नतमस्तक रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन की आहूति देने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता बल्कि शहीद ही हमारी विरासत हैं और हमारा समाज हमेशा इनका ऋणी रहेगा।