Prime Punjab Times

Latest news
ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक जिले में विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत लोगों को किया जाएगा जागरुक: डी.ए.पी विजिलेंस

31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक जिले में विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत लोगों को किया जाएगा जागरुक: डी.ए.पी विजिलेंस

होशियारपुर( ब्यूरो) 
31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक जिले में विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत लोगों को किया जाएगा जागरुक: डी.ए.पी विजिलेंस
– ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’ के अंतर्गत जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जाएंगे जागरुकता कार्यक्रम
30 अक्टूबर : डी.एस.पी विजिलेंस ब्यूरो यूनिट होशियारपुर श्री मुनीश शर्मा ने बताया कि जिले में 31 अक्टूबर से 06 नवंबर तक विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज में प्रचलित भ्रष्ट कार्रवाई की असरदार रोकथाम के लिए बिना किसी झिझक सभी को आगे आना चाहिए ताकि इस सामाजिक बुराई को खत्म किया जा सके। उन्होंने बताया कि ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत’ के उद्देश्य को लेकर होशियारपुर यूनिट के सभी अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।
डी.एस.पी विजिलेंस ने कहा कि हम सभी को प्रण करना चाहिए कि किसी भी तरह की भ्रष्ट कार्रवाई का हिस्सा नहीं बनेंगे व ऐसे कार्रवाई सामने आने पर समर्थ अथारिटी को रिपोर्ट की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिंदगी के हर क्षेत्र में नेक नीति व विधि विधान का पालन करते हुए सभी कार्य ईमानदारी व पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किए जाएं ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी उनके किसी काम के लिए रिश्वत मांगता है, अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या सरकारी काम में घपलेबाजी करता है तो इसकी सूचना वे एस.एस.पी विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज के फोन नंबर 0181- 2226349, डी.एस.पी विजिलेंस ब्यूरो यूनिट होशियारपुर के फोन नंबर 01882- 220512, एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200 या विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1800-100 में दे सकता है।
—-

—