सुजानपुर ( अविनाश शर्मा,तरुण सलहोत्रा)
लायंस क्लब सुजानपुर हरमन की और से डेंगू पर चलाया गया जागरूकता अभियान
डेंगू का लारवा साफ, खड़े पानी में पनपता है इसलिए हफ्ते में पानी के हर एक बर्तन को सूखा करके ही भरें :– डॉ साक्षी सलगोत्रा
30 अक्टूबर : लायंस क्लब सुजानपुर हरमन की ओर से आज खड्ड मोहल्ला में क्लब के प्रेजिडेंट लायन इंजीनियर विनय कुमार की अध्यक्षता में डेंगू पर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें सिविल हॉस्पिटल पठानकोट से एक्सपर्टस डॉक्टर्स की टीम ने आम जनता को डेंगू के बारे में जागरूक किया |
अध्यक्ष लायन विनय कुमार ने कहा कि डेंगू बहुत लोगों को अपनी पकड़ में ले चुका है और काफ़ी लोग इस बीमारी से प्रभावित हो रहे हैं | जागरूकता अभियान के लिए मोहल्ला खड्ड को इसलिए चुना गया क्योंकि इस इलाके में बहुत से लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं | इस मौके पर डेंगू की रोकथाम के लिए डॉ साक्षी सगलोतरा, डॉ पुनीत गिल और डॉ आँचल शर्मा ने लोगों को डेंगू से वचाव के तारीके बताये | डॉ साक्षी ने कहा कि लोगों को अपने घरों में खुले में पानी इकठ्ठा करके नहीं रखना चाहिए | कूलर का पानी, गमले में या पक्षियों के लिए पोट में रखा पानी या फ्रिज के पीछे की ट्रे में इकट्ठे हुए पानी से डेंगू का लारवा बनता है इसलिए सप्ताह में एक बार इस पानी को ज़रूर बदलें | डॉ पुनीत गिल और डॉ आँचल शर्मा ने बताया कि गली मोहल्ले में खुले में पानी इकठा ना होने दें यह डेंगू के लिए बहुत ही खतरनाक है | उन्होंने बताया कि डेंगू से डरें नहीं बल्कि छोटी छोटी बातों को धयान में रखते हुए सावधानी रख कर अपना वचाव करें | अगर डेंगू होता है तो डॉक्टर से अपना इलाज़ करवायें | इस मोके पर PRO लायन सतीश शर्मा, चमन लाल बैंस, सुभाष कुमार, परमजीत बैंस और इंदर दास सतीश महाजन, प्रणव उप्पल, उन्मेष डोगरा ,कोषाध्यक्ष नरेश प्रिंजा, रीजन चेयरमैन लायन राजेश कंडा, जतिंद्र पठानिआ , डॉ राकेश शर्मा, , उपस्थित थे |








