गढ़दीवाला 10/10/2022 : (योगेश गुप्ता) सृष्टिकर्त्ता भगवान श्री वाल्मीकि महाराज जी के प्रगटउत्सव के संबंध में आज टांडा रोड समीप मेन दसुहा होशियारपुर मार्ग पर वाल्मीकि समाज के नोजवान भाईचारे व समाज के अन्य लोगों की तरफ से विशाल लंगर का आयोजन किया गया । इस मौके पर सबसे पहले सुबह वाल्मीकि महाराज जी के चरणों में अरदास की गई व पूजा अर्चना की गई । इस मौके वाल्मीकि जी को भोग लगाने उपरांत दोपहर लंगर वितरण समारोह आयोजन किया गया , जिसमें श्रद्धालुओं के लिए तरह-तरह के व्यंजन तैयार किए गए थे । इस मौके पर अनेक गिनती में राहगीरों व श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसादी ग्रहण की । इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित आम आदमी पार्टी के यूथ जिला प्रधान चौधरी राजविंदर सिंह राजा पहुंचे इस मौके उन्होंने लंगर में सेवा की व प्रशाद ग्रहण किया । इस मौके पर समूह भाईचारे की तरफ से उन्हें सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया । इस मौके पर अजय कुमार एडवोकेट, कुलदीप सिंह मिंटू,राजिंदर संधू,जसवीर सिंह,अवतार जई,रवी कुमार,मिंटू राणा,रजिंदर कुमार ,बलबीर कुमार,डिंपल बोदल,राजकुमार ,लकी, विकी, ,मनी कुमार,हैप्पी,काला,विनोद वाल्मीकिन,विजय ,अशोक कुमार,शेंकि प्रधान, सनी कुमार, हैप्पी,श्याम लाल,विक्की पहलवान,शुभम सहोता,शिन्दों,सागर मोगा, आदि वाल्मीकि भाईचारा व नोजवान उपस्थित थे ।
वाल्मीकि जी महाराज जी के प्रगटउत्सव के संबंध में मेन रोड पर विशाल लंगर अजोजित
- Post published:October 10, 2022







