असली वजह * भगवंत मान अमेरिका में नहीं बस सकते थे, जबकि उनकी पत्नी उनके साथ रहने के लिए भारत नहीं जा सकती थी*
PRIMEPUNJABTIMES NEWS NETWORK CHANDIGARH Spl Report Yogesh Gupta: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शादी समारोह में शामिल होंगे। 48 वर्षीय मान की शादी उनके घर में एक छोटे से निजी समारोह में होगी जिसमें परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल होंगे। केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होकर दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देंगे। उल्लेखनीय है कि मान का छह साल पहले तलाक हो गया था और उनकी पहली पत्नी और दोनों संतानें अमेरिका में रहते हैं। मान के दोनों बच्चे शपथ ग्रहण समारोह में तब आए थे जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। खबरों के मुताबिक मान की मां हरपाल कौर की इच्छा थी कि उनका पुत्र फिर से घर बसा लें । मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे, जो कथित तौर पर मुख्यमंत्री की मां और बहन की पसंद रही हैं। मान ने पहले कहा था कि उन्होंने अपने परिवार पर पंजाब में सेवा को चुना, संगरूर से निर्वाचित प्रतिनिधि होने के नाते, वह अमेरिका में नहीं बस सकते थे, जबकि उनकी पत्नी उनके साथ रहने के लिए भारत नहीं जा सकती थी, इसलिए उन दोनों ने तलाक मांगा था। मान कॉमेडियन से राजनेता बने हैं । वह पहली बार 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे । उस समय उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर ने भी उनका प्रचार किया था। बताया जा रहा है कि 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। मान ने 2019 लोकसभा चुनाव में भी संगरूर सीट से ही विजय हासिल की थी । इसके बाद वह 2022 में आम आदमी पार्टी की ओर से ही पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बने। इस चुनाव में आप को मिले प्रचंड बहुमत के बाद उनको मुख्यमंत्री बनाया गया ।








