पठानकोट(तरूण/रोहित)
पठानकोट व्यापार मंडल की ओर से एक बैठक की गई आयोजित
पठानकोट व्यापार मंडल की ओर से 16 वार्षिक जनरल इजलास दिनांक 17 सितंबर शनिवार को शाम 7 बजे वैनिस पब्लिक रिजल्ट में किया जा रहा आयोजित
14,सितंबर : पठानकोट व्यापार मंडल की ओर से संस्थापक अध्यक्ष एस.एस बावा एवं अध्यक्ष मनिंद्र सिंह लक्की की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर चेयरमैन अनिल महाजन पहुंचे।इस दौरान मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे वार्षिक जनरल इजलास की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर मनिंद्र सिंह, एस.एस बावा एवं अनिल महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पठानकोट व्यापार मंडल की ओर से 16 वार्षिक जनरल इजलास दिनांक 17 सितंबर शनिवार को शाम 7 बजे वैनिस पब्लिक रिजल्ट में आयोजित किया जा रहा है और इसके प्रोजेक्ट चेयरमैन अश्विनी गुप्ता एवं उप चेयरमैन संजय महाजन होंगे।उन्होंने बताया कि इस वार्षिक जनरल इजलास में व्यापारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनके समाधान हेतु सभी से सुझाव लेकर आगे की कार्रवाई हेतु रूपरेखा तैयार की जाएगी।इसके साथ ही शहर की प्रमुख समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।जिन्हें इस वार्षिक इजलास में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने वाले एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख के समक्ष रखकर व्यापारियों एवं शहर की समस्याओं का समाधान करने हेतु मांग की जाएगी।अध्यक्ष मनिंद्र सिंह ने कहा कि कोविड के चलते लगभग 3 वर्ष के पश्चात मंडल का वार्षिक इजलास हो रहा है इसलिए सभी सदस्य इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।इस मौके पर महासचिव राजीव आनंद,कैशियर नवीन मल्होत्रा, गुरदीप सिंह गुलाटी,अश्विनी गुप्ता,विपन महाजन, रूप लाल महाजन,राजीव सुरी,पारस महाजन,सोनू होंडा,संजय महाजन,अजय सोनी,दिनेश अबरोल,अमित रल्हन,मनीष जैन,सतिन्द्र सोनी, संदीप शिंगारी,सरबजीत गुलाटी आदि उपस्थित थे।








