पठानकोट (तरूण/रोहित)
पब्लिक पुलिस एनजीओ की ओर से बैठक में की गई नई नियुक्तियां
पुलिस के साथ संबंधित समस्याओं का मिलकर किया जाएगा समाधान -राजा जुल्का
7,सिंतबर : पब्लिक पुलिस एनजीओ की ओर से एक विशेष बैठक श्री राम लीला ग्राउंड पठानकोट में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि स्टेट जनरल सेक्टरी राजा जुल्का समस्त सदस्यों के साथ पहुंचे।इस अवसर पर राजा जुल्का ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए पब्लिक पुलिस एनजीओ के बारे में समझाया और जनता को आश्वासन भी दिया कि डिस्ट्रिक्ट पठानकोट की पुलिस और पब्लिक पुलिस एनजीओ मिलकर लोगों की समस्याओं का हल करने का हर तरह से प्रयास करेगी।इस अवसर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी पुलिस के साथ रिलेटेड कोई भी समस्या आती है तो वह हमसे मिलकर अपनी समस्या बता सकता और हमारा पूरी तरह से ये प्रयास रहेगा कि पुलिस के साथ तालमेल बनाकर उस समस्या का समाधान करवाने का हर तरह का प्रयास किया जाए, इस अवसर पर हाईकमान के दिशा निर्देश के अनुसार 10 नए सदस्यों की नियुक्तियां भी की गई जिसमें अश्वनी महाजन स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी,विजय सैनी स्टेट मेंबर,वूमेन सेल अध्यक्ष राजेश रानी,डिस्टिक प्रेसिडेंट मैडम भावना, मैडम रशिम,मनोहर सिंह, एडवाइजर मोहम्मद सलीम, जगदीश ठाकुर,पी.आर.ओ बी आर गुप्ता,दीनानाथ,रोहित महाजन आदि शामिल रहे।इस अवसर पर सभी नवनियुक्त सदस्यों ने संकल्प लिया कि वह सब मिलकर पब्लिक की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा ही तत्पर रहेंगे।








