पठानकोट (तरूण/रोहित)
राम शरणाम कलोनी में महिलाओं की ओर से एक साथ मिलकर बड़ी धूमधाम से तीज का त्यौहार मनाया
7,अगस्त : आज सोशल वर्कर ज्योति की देख रेख में राम शरणाम कलोनी में महिलाओं की ओर से एक साथ मिलकर बड़ी धूमधाम से तीज का त्यौहार मनाया गया।इस अवसर ज्योति ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में छिपी प्रतिभा को सामने लाना है।इस अवसर पर महिलाओं और छोटे बच्चों- बच्चियों ने अंताक्षरी और गिद्दा डालकर तीज पर्व का त्योहार मनाया।उन्होंने बताया कि तीज का त्योहार पंजाब की समृद्ध विरासत परंपरा का एक हिस्सा है,इस अवसर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत ही दुख की बात है कि नई पीढ़ी इस विरासत से धीरे धीरे दूर होती जा रही है उन्होंने कहा कि उनका यही प्रयास है कि युवा पीढ़ी को इस सांस्कृतिक त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया जाये ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति से दूर ना हो।








