Prime Punjab Times

Latest news
श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने आब्र्जवेशन होम, प्लेस ऑफ सेफ्टी, चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम व जुवेनाइल होम का किया दौरा

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने आब्र्जवेशन होम, प्लेस ऑफ सेफ्टी, चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम व जुवेनाइल होम का किया दौरा

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने आब्र्जवेशन होम, प्लेस ऑफ सेफ्टी, चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम व जुवेनाइल होम का किया दौरा
होशियारपुर, 28 जुलाई (ब्यूरो) : जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से आब्र्जवेशन होम, प्लेस ऑफ सेफ्टी, चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम व जुवेनाइल होम का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने उक्त स्थानों में बच्चों की समस्याओं को जाना व उनके खान-पान का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्रबंधकों व बच्चों को सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा व उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। उन्होंने बच्चों को कोविड-19 से बचने के लिए मास्क पहनने, सैनेटाइजर का प्रयोग करने, सामाजिक दूरी बनाए रखने व समय-समय पर कोविड टैस्टिंग करवाने की हिदायत दी।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से बच्चों को अथारिटी की ओर से चलाई जा रही नि:शुल्क कानूनी सहायता से परिचित करवाया गया व अथारिटी की ओर से नियुक्त किए गए पैनल एडवोकेटों की कारगुजारी के बारे में पूछा गया। उन्होंने जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से जिला कचहरी में 13 अगस्त को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी साझी की। इस मौके पर उनके साथ सुपरिडैंट होम श्री नरेश कुमार, सुपरिडैंट चिल्ड्रन होम श्रीमती रीना रानी व जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी से श्री पवन कुमार भी मौजूद थे।
—