पठानकोट व्यापार मंडल में अनिल महाजन चेयरमैन और एसएस बावा फाउंडर प्रधान किये गए नियुक्त
प्रधान मनिंद्र सिंह ने कहा,सभी व्यापारी एकजुट है,इसलिए केंद्र सरकार और पंजाब सरकार कोई भी फैसला लेने से पहले व्यापारियों की राय भी अवश्य लें।
पठानकोट 17,जुलाई(तरूण/रोहित) : पठानकोट व्यापार मंडल की ओर से प्रधान मनिंद्र सिंह लक्की की अध्यक्षता में पठानकोट बाईपास रोड पर होटल मितल में केबिनेट मीटिंग की गई।मीटिंग में कोर टीम का गठन किया गया। जिसमें चेयरमैन अनिल महाजन, फाउंडर प्रधान एसएस बावा, जनरल सेक्रेटरी राजीव अनंद, कैशियर नवीन मल्होत्रा, पीआरओ नरायाणदीप सिंह को वर्ष 2022-24 तक बनाया गया।इस मौके पर पठानकोट करियाना एसोसिएशन के प्रधान राजेश महाजन टीना को कैबिनेट में सीनियर वाइस प्रधान और समीति मार्केट के प्रधान विनय महाजन विक्की को वाइस प्रधान बनाया गया।सभी नवनियुक्त सदस्यों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।इस मीटिंग में ऑनलाइन हो रही ठगी के मामले को लेकर भी रोष जताया गया।व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी कंप्यूटर रिपेयर डीलर प्रवेश कुमार के गुगल पे के जरिए अकाउंट से 1 लाख रुपए निकल गए। जिसकी शिकायत एसएसपी आफिस में की गई है।इसी तरह व्यापारी रूपलाल महाजन के रिश्तेदार के अकाउंट से एक लाख रुपए निकल गए।इसकी शिकायत भी साइबर क्राइम से की है।व्यापारियों ने कहा कि डिजीटल पेमेंट तो ठीक है,लेकिन बिहार,झारखंड में बैठे नौसरबाज ठग इसका फायदा उठाकर लोगों से ठगी कर रहे है।उन्होंने पुलिस से मांग रखी है कि साइबर क्राइम सैल इन नौसरबाजो को पकड़कर कार्रवाई करें।मीटिंग में व्यापारियों को आ रही समस्याओं पर भी विचार किया गया।प्रधान मनिंद्र सिंह लक्की ने कहा कि व्यापारियों को आने वाली समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा।वह सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलेंगे और उनकी विभागों में आ रही समस्याओं का समाधान करवाएंगे।उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी एकजुट है। इसलिए केंद्र और पंजाब सरकार कोई भी फैसला लेने से पहले व्यापारियों से राय अवश्य लें,क्योंकि व्यापारी सभी तरह के टेक्स चुका रहे है। चीफ पैट्रन आरएल खोसला, रूपलाल महाजन,दिनेश अबरोल, गुरजीत सिंह,हांडा,मनीष जैन, अजय सोनी, एडवोकेट नवीनबीर गिल,पवन महाजन रिशु,अमन महाजन,संजय महाजन, विकास महाजन,सतिंद्र सोनी,संदीप, सर्वजीत सिंह गुलाटी,राजीव सूरी, सतनाम सिंह,एडवोकेट अंगद गिल,रमेश शर्मा,सुखजैन,नरेंन्द, सुनील खोसला,राजीव पुरी,सोनू, भीष्म,जेएस राही,सतीश आदि उपस्थित रहे।








