शहीदे आजम भगत सिंह को आतंकवादी कहने वाले सांसद सिमरनजीत मान पर हो दर्ज किया जाये परचा- विनी वर्मा
पठानकोट 17,जुलाई(तरूण/रोहित) : शिवसेना बालासाहेब ठाकरे के राज्य प्रमुख योगराज शर्मा जी के दिशा निर्देश अनुसार पंजाब महामंत्री युवा सेना विन्नी वर्मा ने प्रेस को बयान देते हुए कहा की सरदार सिमरनजीत सिंह मान मेंबर पार्लिमेंट संगरूर जिसने अभी तक संसद की संविधान के अनुसार कसम भी नहीं खाई और अब वह सरेआम पंजाब में बयान दे रहे हैं कि शहीद ए आजम भगत सिंह एक आंतकवादी थे विनी वर्मा ने कहा कि पंजाब के लोग यह कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे कि देश के लिए शहीदी देने वाले शहीदों को आंतकवादी कहने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए वर्मा ने कहा कि उन पर पर्चा दर्ज कर जेल भेजा जाए कि यह आदमी पहले भी पंजाब का माहौल खराब कर रहा है खाली स्थान की बात कर रहा है अब गलत बयान बाजी कर के पंजाब का माहौल खराब कर रहा है वर्मा ने कहा कि सबसे पहले इस नेता और घटिया सोच रखने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।तो वहीं पंजाब के सिख और हिंदू समाज के लोगों को भी ऐसे नेताओं के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए ताकि ऐसे लोग जो भारत देश की एकता और अखंडता को नष्ट करने की कोशिश में लगे रहे हैं उनको किसी भी कीमत पर बैठकर जनता का प्रतिनिधि नहीं बनाना चाहिए वर्मा ने सांसद सिमरनजीत सिंह मान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए हिंदू नेताओं के अलावा उन सभी लोगों को आगे आने की अपील की है जो असल में शहीदे आजम भगतसिंह की कुर्बानी से संबंध रखते हैं और भगत सिंह को अपना हीरो मानते हैं वर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मांगा डीजीपी पंजाब श्री गौरव यादव से अपील की कि खालिस्तान की मांग करने और शहीद ए आजम भगत सिंह को आतंकवादी कहने वाले ऐसे व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि कोई दूसरा भी ऐसे विचार और पंजाब के माहौल को खराब करने की हिम्मत ना कर सके।








