व्यापार मंडल पठानकोट द्वारा पंजाब सरकार की ओर से व्यापार के लिए 3163 करोड़ रूपये के प्रावधान का किया स्वागत
पठानकोट 29,जून(ब्यूरो रिपोर्ट) पंजाब सरकार की ओर से पंजाब विधानसभा में प्रस्तुत बजट में 3163 करोड़ रूपये के रखे प्रावधान का स्वागत किया गया, तो वहीं व्यापारी कमीशन की स्थापना की घोषणा को व्यापारियों के उत्थान के लिए सार्थक कदम भी बताया।इस बारे बात करते हुए आज व्यापार मंडल के प्रधान अमित नैयर, जिला प्रभारी भारत महाजन, सीनियर वाइस प्रधान इंचार्ज राजेश पुरी जनरल सेक्टरी अरुण गुप्ता पीआरओ नरेंद्र वालिया प्रोजेक्ट चेयरमैन विपन वर्मा सीनियर वाइस प्रधान मनु महाजन रामा भंडारी सुरेश गुप्ता कमल शर्मा राकेश गुप्ता राजेश भाटिया ने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के सभी जिलों के व्यापारियों से बैठक उपरांत आश्वस्त किया था कि पंजाब में व्यापार और उद्योग में गति लाने के लिए बजट में उचित प्रावधान किए जाएंगे।इस बारे में बात करते हुए प्रधान अमित नैयर ने कहा कि इसी के तहत बीते दिनों व्यापार मंडल पठानकोट का शिष्टमंडल डिप्टी कमिश्नर पठानकोट हरबीर सिंह से भी मिला था और उन्हें 15 मांगों का मांग पत्र भी सौंपा था जिसमें विशेष रूप से ये भी कहा गया था कि पंजाब स्टेट गवर्नमेंट टैक्स प्रोफेशनल टैक्स की समाप्ति इंडस्ट्री और कमर्शियल बिजली दरों को एक किया जाए और इसे 5 रूपये पर स्थाई किया जाए पंजाब के बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट के लिए इकनोमिक पैकेज व्यापारियों को 60 साल की आयु के बाद पेंशन का प्रावधान महात्मा गांधी सरबत सेहत बीमा योजना एवं प्रधान मंत्री जन आयोग योजना के तहत पंजाब के सभी व्यापारियों को सेहत बीमा का लाभ सुनिश्चित करना पठानकोट बॉर्डर और कंडी क्षेत्र होने की वजह से विशेष व्यापारिक पैकेज का प्रावधान हालांकि सरकार ने इस बार बजट में कंडी क्षेत्र के विकास पर काफी जोर दिया है बजट में चंडीगढ़ से पठानकोट तक फैले कंडी क्षेत्र को लिंक करने के लिए एक हाईवे का प्रस्ताव रखा गया है और शाहपुर कंडी बांध परियोजना के लिए बजट में 189 करोड़ रुपए रखे हैं जो कि सराहनीय बात है उन्होंने कहा कि वर्ष 2022,-23 के बजट का कुल आकार 1,55,860 करोड़ रुपए रखा गया है यह 2021-22 के संशोधित अनुमान से 14.20 फ़ीसदी ज्यादा है,उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने कहा कि 2022-23 में रेवेन्यू घाटा करीब 1.99 फीसद रहने का अनुमान है तो वित्तीय घाटा करीब 3.78 फीसद रहने का अनुमान है जो कि सरकार के लिए चिंता का विषय भी है व्यापार मंडल के सभी सदस्यों ने सरकार को आने वाले समय में पंजाब के वित्तीय हालातों पर गहराई से काम करने की बात कही।उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल पठानकोट को इस बात की भी उम्मीद है कि पंजाब सरकार द्वारा आगे भी पंजाब के हित को देखते हुए ही फैसले लिए जायेंगे।








