Prime Punjab Times

Latest news
ਸਾਇੰਸ ਡਰਾਮੇ 'ਚ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ ਨੇ ਤੀਜਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ आत्ममंथन की दिव्य झलक बिखेरते हुए 78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारम्भ ਹਿਮਾਚਲ ਸਰਹੱਦ ‘ਤੇ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਕਾਰਵਾਈ ‘ਚ 8100 ਕਿਲੋ ਲਾਹਣ ਤੇ 300 ਲੀਟਰ ਕੱਚੀ ਸ਼ਰਾਬ ਬਰਾਮਦ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਖੇਡਾਂ ਦਾ ਇਨਾਮ ਵੰਡ ਸਮਾਰੋਹ ਲਾਜਵੰਤੀ ਮਲਟੀਪਰਪਜ਼ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿਖੇ ਸਮਾਪਤ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ 'ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਇੰਟਰਨੈੱਟ ਦਿਵਸ' ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ *300 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਆਏ ਪੁਲਿਸ ਅੜਿੱਕੇ*  ਗਿੱਧੇ ਦੇ ਰੰਗਾਂ ਨਾਲ ਰੋਸ਼ਨ ਹੋਇਆ KMS ਕਾਲਜ ਦਸੂਹਾ  *NPS ਕਰਮਚਾਰੀ 2 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਤਰਨਤਾਰਨ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਦੋਰਾਨ ਕਰਨਗੇ ਝੰਡਾ ਮਾਰਚ : ਆਗੂ ਜਸਬੀਰ ਤਲਵਾੜਾ, ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ* ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਆਨਲਾਈਨ ਠੱਗੀ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ — ਪੀੜਤਾਂ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਕਰਵਾਏ 14 ਲੱਖ 34 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ : DS... ਮੇਘਾਲਿਆ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੇ 350 ਸਾਲਾ ਸ਼ਹੀਦੀ  ਦਿਵਸ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਦਾ ਦਿੱਤਾ...

Home

ADVERTISEMENT
You are currently viewing विधायक सुजानपुर नरेश पुरी के प्रयासों से जल्दी ही बनेगा सुजानपुर का आधुनिक बस अड्डा

विधायक सुजानपुर नरेश पुरी के प्रयासों से जल्दी ही बनेगा सुजानपुर का आधुनिक बस अड्डा

विधायक सुजानपुर नरेश पुरी के प्रयासों से जल्दी ही बनेगा सुजानपुर का आधुनिक बस अड्डा

पठानकोट/सुजानपुर 28,जून(ब्यूरो रिपोर्ट) सीएम पंजाब भगवंत मान द्वारा इस बात का ऐलान किया गया है कि सुजानपुर में अत्याधुनिक बेहद खूबसूरत तरीके से बस अड्डा जल्द ही बनवाया जायेगा।इस बारे में जानकारी देते हुए विधायक नरेश पुरी ने बताया कि आजादी से लेकर सुजानपुर में बस स्टाप की सुविधा आज भी वही के वही रुकी हुई है क्योंकि वहां पर यात्रियों के लिए कोई भी बस नही रूकती।उन्होंने कहा कि बस अड्डे के निर्माण को लेकर लोगों की ओर से लम्बे समय से मांग चली आ रही थी और स्वर्गीय रघुनाथ सहायपुरी की ओर से भी नींव पत्थर तो रखवाया गया था,लेकिन बाद में सरकारों के बदलते रहने के चलते उक्त कार्य सिर्फ राजनीतिक बातों तक ही सीमित रह गया।उन्होंने कहा कि अब उनके द्वारा विधायक बनने के बाद पंजाब विधानसभा में सुजानपुर के मुख्य मुद्दे बस स्टैंड को प्रमुखता से उठाया गया और सुजानपुर वासियों की मुश्किलों के बारे में सरकार को अवगत करवाया।इसके बाद आज पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सुजानपुर में सुंदर रूप से आधुनिक बस स्टैंड बनाने की घोषणा की है।विधायक नरेश

पुरी ने कहा की लंबे इंतजार के बाद आज सुजानपुर हल्का वासियों को एक बड़ी सौगात मिल रही है, उन्होंने कहा कि वह सीएम पंजाब भगवंत मान से मांग करते है कि इस घोषणा को अमलीजामा रूप देकर जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य भी शुरु करवाया जाए और सुजानपुर के अन्य मुद्दों का भी जल्द से जल्द समाधान करवाकर हल्का वासियों को राहत दिलवाई जाये।

error: copy content is like crime its probhihated