पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)
23 फरवरी : आम आदमी पार्टी कार्यालय मनवाल में हल्का इंचार्ज ठाकुर अमित सिंह मंटू की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।इस अवसर पर जिला प्रधान एवं जिला प्लानिंग बोर्ड चेयरमैन रोहित स्याल,जिला जनरल सेक्रेट्री एवं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पठानकोट चेयरमैन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए।तो वहीं इस मौके पर पंजाब एक्स सर्विसमैन बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन सुनील गुप्ता पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट विंग के सचिव सुभाष वर्मा जोन इंचार्ज साहिब सिंह साबा के इलावा ब्लॉक इंचार्ज सर्कल इंचार्ज और वॉलिंटियर के साथ पार्टी की नीतियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।वहीं सुजानपुर में करवाए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा भी की गई।इस अवसर पर जिला प्लानिंग बोर्ड चेयरमैन रोहित स्याल सुजानपुर के हलका इंचार्ज अमित सिंह मंटू ने संयुक्त रूप में बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के आदेशों के मुताबिक नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है,उन्होंने कहा कि यदि कोई भी नशा बेचता है तो उसकी सूचना दी जाए उसके खिलाफ सरकार की ओर से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाया जाएगा।वही जिला पठानकोट के अधीन आते तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अप्रैल के बाद सड़क निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिये जाएंगे।वही कंडी क्षेत्र में पेयजल की समस्या बिजली की समस्या और अन्य विकास कार्य भी जल्दी ही करवाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान की ओर से सभी वर्गों को राहत देते हुए 86 प्रतिशत लोगों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं वहीं पंजाब सरकार द्वारा पिछले 9 माह में अब तक 27 हजार रेगुलर कर्मचारी भी भर्ती किए जा चुके हैं इस मौके पर समिति मेंबर सुग्रीव सिंह पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह अतेहपुर,करनैल सिंह गोसाईपुर, समिति मेंबर अनुराग जग्गी, सरपंच चैन सिंह,सरपंच पूजा शर्मा,अभिषेक सलारिया, बलविंदर जसरोटिया,दर्शन सिंह, सरपंच चैन सिंह,समिति सदस्य राकेश सिंह,रूपलाल साथी, सरपंच अक्षित कोहाल,करण सिंह,सोमराज आदि मौजूद रहे।








