Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ਅੱਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁੰਦਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨੀ ਹੈ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੇ ਲਿਆ ਖੂ+ਨੀ ਰੂਪ,ਗੋਲੀਬਾਰੀ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌ+ਤ; ਮੁਲਜ਼ਮ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ 4 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਕਾਬੂ ਪੀਐਚਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਅਬਾਦੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing किसी भी संस्था,परिवार या पार्टी को चलाने के लिए अनुशासन का होना जरूरी : राजा वडिंग

किसी भी संस्था,परिवार या पार्टी को चलाने के लिए अनुशासन का होना जरूरी : राजा वडिंग

किसी भी संस्था, परिवार या पार्टी को चलाने के लिए अनुशासन का होना जरूरी : राजा वडिंग

पठानकोट, ( अविनाश शर्मा): कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग के पठानकोट दौरे के दौरान तीनों हलकों के वर्करों द्वारा राजा वड़िंग का जोर शोर से स्वागत किया गया। मौके पर हल्का भोआ से पूर्व विधायक जोगिंदर पाल, सुजानपुर हल्का विधायक नरेश पुरी, जिला पठानकोट के जिला अध्यक्ष संजीव बैंस, हल्का पठानकोट के पूर्व विधायक अमित विज एवं अन्य कांग्रेस वर्करों द्वारा द्वारा फूलों का हार पहनाकर कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष राजा विडिंग का स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष राजा वडिंग ने पार्टी में अनुशासन के संबंध में कहा कि किसी भी संस्था, परिवार या पार्टी को चलाने के लिए अनुशासन का होना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में अनुशासन ना होने पर कहा कि मेरे प्रधान बनने के 3 महीने के बाद पार्टी किस स्तिथि में खड़ी होगी यह आप सब देख लेना। उन्होंन पठानकोट दौरे के दौरान कांग्रेस हाईकमान द्वारा हल्का पठानकोट के पूर्व विधायक अमित विज को कांग्रेस हाईकमान द्वारा पंजाब कांग्रेस का खजांची नियुक्त होने की बात कही एवं अमित विज को बधाई दी। कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष राजा वडिंग ने पटियाला कांड के बारे में कहा कि यह एक निंदनीय घटना है उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति के लिए बहुत से महत्व बेकसूर ओ की जानें गई इसलिए पंजाब में अशांति नहीं होने देंगे।कार्यक्रम के आखिर में राजा वडिंग ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से अनुशासन द्वारा काम करने की अपील की।

error: copy content is like crime its probhihated