Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਭੁੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰਾਂ ਨੇ ਤਨਖਾਹ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ ਹਿੰਦ ਕਮਿਊਨਿਸਟ ਪਾਰਟੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਦਸੂਹਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ बिट्टू के काफिले को लेकर हंगामा, साढ़े तीन घंटे तनावपूर्ण रहा माहौल ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਪੁਸਤਕ ਪੜ੍ਹਨ ਅਤੇ ਰਿਵਿਊ ਗਤੀਵਿਧੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ 1 ਅਕਤੂਰ ਤੋਂ, ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਬਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਲਿਆ ਸਵੱਛਤਾ ਪ੍ਰਣ ਗੁਰਸਿੱਖ ਹਰ ਅਵਸਥਾ ਚ ਇਕ ਸਮਾਨ ਜੀਵਨ ਜਿਉਂਦਾ ਹੈ : ਮਹਾਤਮਾ ਰੌਸ਼ਨ ਦਿਹਲਵੀ ਸਿਹਤਮੰਦ ਜੀਵਨ-ਸ਼ੈਲੀ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਅਤੇ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਲੰਧਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜ ਮਾਰਗ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਇੱਕ ਦੀ ਮੌ+ਤ, 5 ਜ਼+ਖ+ਮੀ 
ADVERTISEMENT
You are currently viewing हिन्दू सुरक्षा निधि ने राजस्थान में 300 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़ने के विरोध में किया प्रर्दशन

हिन्दू सुरक्षा निधि ने राजस्थान में 300 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़ने के विरोध में किया प्रर्दशन

हिन्दू सुरक्षा निधि ने राजस्थान में 300 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़ने के विरोध में किया प्रदर्शन

होशियारपुर 25 अप्रैल (ब्यूरो) : आज होशियारपुर के अम्बेडकर चौंक पर हिन्दू सुरक्षा निधि की तरफ से राजस्थान में 300 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सबसे पहले हनुमान चालीसा का पाठ आश्वनी गैंद द्वारा किया गया। उसके बाद गौरव भारद्वाज ने हिन्दुओं को अपने पंजाब में हो रहे जनसंख्या के परिवर्तन के बारे में जागरूक किया। इस मौके अश्वनी गैंद ने भारत कि संस्कृति को हो रही हानि की बात लोगों के समक्ष रखी | इस मौके सुरेन्द्र सलारिया ने पंजाब में हो रहे जनसँख्या अतिक्रमण के बारे में बताया और इसको रोकने के सुझाव दिए। भारत में हिन्दुओं के मंदिरों को तोड़ने की सोची समझी साजिश बताया और भारतीय संस्कृति को आहत करने के हो रहे निरंतर प्रयासों में से सबसे छोटा प्रयास बताया। भारत की संतानों को जातियों में विभाजित कर हिन्दुओं को कमजोर करना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता बताते हुए गौरव ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। पंजाब में रोहिंगयास और बांग्लादेशियों को बसा कर पंजाब की जनसंख्या के ढांचे को परिवर्तित करने की सोची समझी साजिश व पंजाब के आर्थिक ढाँचे पर कब्जा करने की रोहिंगयास व बांग्लादेशियों की साजिश का पर्दा फाश करते हुए अश्वनी गैंद जी ने खुलकर रोहिंगयास के खिलाफ करवाई की मांग की। इस मौके राकेश कुमार शाष्त्री जी ने संबोधित करते हुए  रोहिंगयास को पंजाब से खदेड़ने की पुरजोर वकालत की और इस प्रयास में साम दाम दण्ड भेद की नीति को अपनाने को कहा।