– पुण्य करने का भी अगर व्यक्ति को अहंकार हो जाये तो वो पुण्य भी पाप का रूप धारण कर लेता है – पंडित हेमदीप शास्त्री
जय राम जय राम जय श्री राम संकीर्तन पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु ,
गढ़दीवाला :6/12/2022 (YOGESH GUPTA) श्री राम नवमी उत्सव समिति गढ़दीवाला द्वारा श्री राम जन्म उत्सव के सम्बंध में शहर निवासियों के सहयोग व बाबा अवतार नाथ जी चठियालियां वालो की अपार कृपा व मन्दिर सेवादार महंत कृपाल दास की अद्यक्षता में श्री राम मंदिर गढ़दीवाला में करवाई जा रही श्री राम कथा आज चौथे दिन में प्रवेश हुई । इस मौके पर कथावाचक पंडित हेमदीप शास्त्री ने आज चौथे दिन शिव पार्वती का प्रसंग सुनाते हुए बताया के हमें जीवन में कभी अहंकार नही करना चाहिए । जैसे शिवजी के ससुर राजा दक्ष प्रजापति को यज्ञ करवाकर शिव व उनकी धर्मपर्तनी को अहंकार में न बुलाने का अहंकार हुआ था । व इस अहंकार में न उनका यग्य सफल हुआ व अहंकार के कारण उनको मृत्यु दंड भी मिला । उन्होंने लोगों को इस प्रसंग से शिक्षा प्रदान करते हुए कहा कि पुण्य करने पर भी अगर व्यक्ति को अहंकार आ जाये तो वो पुण्य भी पाप का रूप धारण कर लेता है । उपरांत उन्होंने शिव पार्वती विवाह प्रसंग सुनाकर , अंत में आरती कर कथा के चौथे दिवस को विश्राम दिया । इस मौके पर राम उत्सव कमेटी सेवादार पंडित दलबीर चंद शर्मा, विशाल शर्मा,डॉ मोहनलाल थंमन, रमाकांत शर्मा,रविन्द्र चोपड़ा,राजीव भार्गव,संदीप घई,पवन गुप्ता,बावा तलवाड़,जयराज शर्मा,मुकल भार्गव,दिनेश कुमरा,राजेश शर्मा,ऋषव भार्गव,जिन्दर रूपोवलिया आदि अनेक महिलायों सहित राम भक्तजन उपस्थित थे ।
फ़ोटो : कथा सुनाते हुए कथावाचक पंडित हेमदीप शास्त्री व उनके साथी , बैठे श्रद्धालु ।








