Prime Punjab Times

Latest news
ਵਿਦਿਅਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਲਈ ਐਡਵੋਕੇਟ ਸ. ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਦੇ ਯਤਨ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ : ਡਾ. ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਲੀਬਾਲ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਤਾ 'ਚ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸੋਲਿਡ ਵੇਸਟ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ' 'ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਚ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਉਤਸਵ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ, ਧਰਮ ਅਤੇ ਅਧਰਮ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਕ ਝੰਡਾ ਕੀਤਾ ਸਥਾਪਿਤ *ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ.ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਡੇਂਗੂ ਸਰਵੇ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ* KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਾਇੰਸ ਵਿਭਾਗ ਲਈ ਐਂਟਰੈਂਸ ਟੈਸਟ ਆਯੋਜਿਤ ਕਰਵਾਇਆ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ विधायक प्रगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਦਾਣਾ-ਦਾਣਾ ਖਰੀਦਣਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁੱਖ ਤਰਜੀਹ : ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਪਾਰੀਕਾ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਸਟ੍ਰੇਟ ਤਾਈਕਵਾਂਡੋ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ, ਨੈਸ਼ਨਲ ਲਈ ਹੋ... ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਰਚਨਾਤਮਕ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਅੰਤਰ-ਕਲਾਸ ਰਚਨਾਤਮਕ ਲੇਖਣ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जिला पुलिस ने विभिन्न चोरी के केसों में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके चोरी किए हुए सामान को किया बरामद : एसएसपी सुरिन्द्र लांबा

जिला पुलिस ने विभिन्न चोरी के केसों में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके चोरी किए हुए सामान को किया बरामद : एसएसपी सुरिन्द्र लांबा

पठानकोट 16 मार्च (अविनाश) : जिला पुलिस प्रमुख कार्यालय में जिला पुलिस प्रमुख सुरिन्द्र लांबा की ओर से आज एक प्रैसवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला पुलिस प्रमुख सुरिन्द्र लांबा ने बताया कि सब डिवीजन सिटी पठानकोट में पिछले दिनों हुए चोरों द्वारा अलग-अलग दुकानों एवं घरों में चोरियों को अंजाम दिया गया था। जिसमें फरवरी 2022 में सब डिवीजन सिटी पठानकोट में चोरियों संबंधी 6 मामले एवं मार्च 2022 में चोरियों संबंधी 7 मामले दर्ज किए गए थे। चोरियों की इन घटनाओं को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए विभिन्न चोरी के केसों में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके चोरी किए हुए सामान को बरामद किया गया है। इसके अलावा पी.आर.सी नंबर-9 को गश्त दौरान नेचर पार्क पठानकोट के समीप एक गुमशुदा पर्स मिला था, जिसमें 3140 रुपए एवं अन्य दस्तावेज थे। वहीं 16 मार्च को पी.सी.आर नं:13 को पटेल चौंक में चार लाख रुपए की राशि अंकित एक लावारिस चैक मिला था, जिस पर पुलिस ने चैक व पर्स के मालिकों को ट्रेस करके उक्त चैक व पर्स आज सही सलामत उनके सपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस लोगों के जानमाल की सुरक्षा हेतु पूरी तरह से मुस्तैद है तथा लोगों को भी चाहिए कि यदि उन्हें किसी पर कोई संदेह होता है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि उस पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि उक्त चोरों से पुलिस को मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.06 क्यू 6028 मार्का स्पलैंडर, एक ए.सी का आऊटर यूनिट, 9 टूटियां, ए.सी की तारें व 1 डम्बल, तांबे की तार, स्कूटी एक्टिवा नंबर पी.बी.35 ए.बी 1730 सहित 1 पिस्तौल 315 बोर, 1 जिंदा रौंद, 1 खाली खोल, कार नंबर पी.बी.35 एम 5775 सहित 1 पिस्तौल 315 बोर, 2 जिंदा रौंद, 1 कबाड़ साइकिल रिक्शा टूटा हुआ, मोटरसाइकिल बिना नंबर व एक मोटर बरामद हुआ है। इस मौके पर डी.एस.पी सुखजिन्द्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।