पठानकोट (अविनाश शर्मा ) सिविल सर्जन डा. रुबिंदर कौर की ओर से कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) घरोटा का औचक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उनके साथ जिला टीकाकरण अधिकारी डा. दरबार राज व सीनियर मेडिकल अफसर डा. बिदु भी उपस्थित थे। सिविल सर्जन डा. रुबिंदर कौर ने सीएचसी के विभिन्न वार्डो, डिस्पेंसरी, नेत्र विभाग, फ्लू कार्नर का निरीक्षण किया। वहीं, 12 मार्च तक चल रहे ग्लूकोमा सप्ताह के अंतर्गत चल रहे अभियान को लेकर नेत्र विभाग इंचार्ज से जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण व कोरोना कार्नर का भी निरीक्षण किया। इसमें कोरोना वैक्सीन, आरटीपीसीआर, रैपिड एंटीजन टेस्ट के अतिरिक्त प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के अंतर्गत लगे कैंप में जाकर कार्यक्रम की जानकारी अर्जित की। इस मौके पर 27 बच्चों ने टीकाकरण करवाया। वहीं 7 गर्भवती महिलाओं ने जांच व टीकाकरण करवाया। सिविल सर्जन डा. रुबिंदर कौर व जिला टीकाकरण अधिकारी डा. दरबार राज ने कहा कि जिले में वैक्सीनेशन की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर इंस्पेक्टर भूपिदर सिंह, नेत्र विभाग इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा, एलएचबी सृष्टा देवी, फार्मासिस्ट सुनीता शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।
सिविल सर्जन डा.रुबिंदर कौर ने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर घरोटा का किया औचक निरीक्षण
- Post published:March 9, 2022
You Might Also Like
ਸੁਨਿਆਰੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਨੋਕ ਪਰ ਲੁੱਟ-ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਚਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਗੈਂਗ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ
ਓ.ਪੀ.ਡੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤਹਿਤ ਪੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੜਤਾਲ
नगर निगम पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष देश बंधू ने अपना 70 वां जन्मदिवस सस्ती रसोई में आकर मनाया
UPDATED.. कांग्रेस विधायक फतेहजंग और बलविंदर लाडी कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल







