पठानकोट 6,मार्च(ब्यूरो) : शहर पठानकोट के अबरोल नगर में पुरानी रंजिश के चलते बीती रात्रि तेजधार हथियारों के साथ एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है,मामले की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में भी रिकॉर्ड हो गई।यहां बता दें कि सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि दो लड़के आपस में किसी बात को लेकर बहस कर रहे हैं तभी अचानक वहां पर लगी कारों के पीछे से एक युवक आता है और एकदम से आकर तेजधार हथियारों के साथ एक युवक पर हमला कर देता है,मामला इतना ताबड़तोड़ दिख रहा था कि उस लड़के ने तेजधार हथियारों के वार की पीड़ा सहन ना करते हुए दम तोड़ दिया।जानकारी अनुसार मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है और राहुल के रिश्तेदारों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की कुछ महीने पहले गली में गोबर डालने को लेकर कुछ बहस हो गई थी, उन्होंने बताया कि पहले मोहल्ले के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इस बात का बैठ कर फैसला भी करवा दिया गया था,परंतु बीती रात ना जाने क्या कारण रहे कि उनके द्वारा तेजधार हथियारों के साथ युवक को मौत के घाट उतार दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामला दर्ज कर दिया गया है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने हेतु भेज दिया गया है और आरोपियों को पकड़ने हेतु छापामारी भी की जा रही है,पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर बनती कार्रवाई की जाएगी।
बडी खबर.. पुरानी रंजिश के चलते युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल,घटना सीसीटीवी में सारी घटना हुई कैद
- Post published:March 6, 2022
You Might Also Like
ਬਲਾਚੌਰ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਅੰਦਰ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਚ ਵਾਧਾ
ਬਲਾਤਕਾਰ ਪੀੜਤਾ ਨੂੰ ਗਾਲੀ ਗਲੋਚ ਤੇ ਬਦਨਾਮ ਕਰਨ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦੇਣ ਤੇ ਪੀੜਤਾ ਵਲੋਂ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਵਸਤੂ ਖਾ ਕੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕਸ਼ੀ, ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ
92 ਗ੍ਰਾਮ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਸਮੇਤ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਪੁਲਿਸ ਅੜਿੱਕੇ
ਐਨ.ਐਚ.ਐਮ.ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਹੱਲਾ-ਬੋਲ ਹੜਤਾਲ 19ਵੇਂ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ








