Prime Punjab Times

Latest news
ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਕਲਾਨੌਰ ਦੇ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ’ਚ ਧਮਾਕਾ, ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵਲੋਂ ਸ.ਬਹਾਦਰ ਅਮੀਂ ਚੰਦ ਸੋਨੀ ਆਰਮਡ ਫੋਰਸਿਸ ਪ੍ਰੈਪਰੇਟਰੀ ਸੰਸਥਾ ਬਜਵਾੜਾ ਨੂੰ ਜਲਦ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਦੀ ਲ... ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਦੀ ਹਦੂਦ ਅੰਦਰ 14 ਜੂਨ ਤੱਕ ਹਥਿਆਰ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲਣ 'ਤੇ ਪੂਰਨ ਪਾਬੰਦੀ ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਜਿੱਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੇ ਪਤੀ ਭੁਲਾ ਰਾਣਾ ਤੇ ਜਾਨ+ਲੇਵਾ ਹ+ਮ+ਲਾ... ਸ਼ਹੀਦ ਏਐਸਆਈ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਬੀਜੇਪੀ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ KMS ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ “ਡਾ. ਸ਼ਬਨਮ ਕੌਰ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਅਵਾਰਡ” ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਐਚ.ਪੀ.ਵੀ. ਟੀਕਾਕਰਨ ਮੁਹਿੰਮ ’ਚ 90 ਦਿਨ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ, ਮਾਪੇ ਬੇਟੀਆਂ ਦਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਜ਼ਰੂਰ ਕਰਵਾਉਣ : ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ *DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਮਾਪੇ ਅਧਿਆਪਕ ਮਿਲਣੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ* ਸ਼ਹੀਦ ਏਐਸਆਈ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਸੂਹਾ ਦੇ 15 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚੋਂ 13 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ 2 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਰਹੇ ਜੇਤੂ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पुलिस कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूती प्रदान करेगा दि इंटीग्रेटिड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स : एस.एस.पी

पुलिस कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूती प्रदान करेगा दि इंटीग्रेटिड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स : एस.एस.पी

प्रोजैक्ट के अंतर्गत कर्मचारियों को प्रदान की जाएगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं

होशियारपुर, 06 मार्च(ब्यूरो) : एस.एस.पी श्री ध्रुमन एच. निंबाले की ओर से पुलिस कर्मचारियों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने व उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोजैक्ट तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत पुलिस कर्मचारियों की मानसिक व शारीरिक तंदुरुस्ती को बेहतर बनाने के लिए अच्छी खेल सुविधाएं प्रदान करने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके मुताबिक हर कर्मचारी को खेल गतिविधियों व उनकी पसंदीदा फिटनैस प्रणाली में शामिल करने के उद्देश्य से दि इंटीग्रेटिड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के नाम से एक प्रोजैक्ट तैयार किया जा रहा है।

एस.एस.पी ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय स्तर का 400 मीटर का रनिंग ट्रैक, हाई जंप व लांग जंप के लिए ट्रैक, कम्यूनिटी व ट्रेनिंग सैंटर, आउटडोर ट्रेनिंग के लिए बाधा पार करने का पूरा कोर्स, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हाकी ग्राउंड, विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस इंडोर जिम, आउटडोर जिम, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबाल कोर्ट, वालीबाल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, सुविधाओं से लैस बाक्सिंग रिंग, क्रिकेट के लिए नैट प्रैक्टिस पिच, फिजियोथैरेपी सैंटर, काउंसलिंग सैंटर, चिल्ड्रनपार्क, कैफेटेरिया आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि यह सुविधाएं पुलिस कर्मचारियों को अपनी मानसिक व शारीरिक तंदुरुस्ती बढ़ाने के लिए ड्यूटी के दौरान आधुनिक समय की चुनौतियों का सामना करने में मदद करेंगी व पुलिस कर्मचारियों को अलग-अलग परिस्थितियों से निपटने में तंदुरुस्त बनाने में बहुत बड़ा योगदान देंगी।

ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि इसमें कोई शक नहीं की यह एकीकृत स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जहां आउटडोर खेलों की गतिविधियों में दिलचस्पी पैदा करेगा वहीं दिन प्रतिदिन स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम कर पुलिस कर्मचारियों व उनके परिवारों को तंदुरुस्त रखने में एक अहम योगदान देगा। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लंबी ड्यूटी होने के कारण पुलिस कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसको कम करना बहुत जरुरी है और इससे पुलिस कर्मचारियों की कार्य कुशलता पर असर पड़ता है, जिसका सामना बहुत सारे कर्मचारी कर रहे हैं। इसके अलावा, स्वस्थ व साफ-सुथरे वातावरण को बढ़ाने के लिए, पुलिस लाइन होशियारपुर में बहुत पौधे लगाने के उद्देश्य से एक विशाल पेड़ लगाने का अभियान शुरु किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाइन होशियारपुर में नए पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की ईमारत की अंदरुनी सजावट व पुलिस लाइन की पुरानी ईमारत व नए मीटिंग हाल बनाने संबंधी भी विशेष तौर पर प्रयास किए जा रहा है, जो कि जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

error: copy content is like crime its probhihated