हिमाचल / ऊना 22 फरवरी :बडी खबर..आज ऊना में पटाखा फैक्ट्री में पहले बडा धमाका और बाद में लगी भीषण आग,7 की मौत 10 लोग गंभीर रुप से घायल होने की खबर सामने आ रही है।
आग बुझाने के लिए अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया आपको बता दें कि यह हादसा ऊना के टाहलीवाल में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ।
बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री गैर कानूनी ढंग से चलाई जा रही थी।








