Prime Punjab Times

Latest news
ਵੁਸ਼ੂ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ 'ਚ ਦਿਲਕਸ਼ ਸਿੰਘ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ,DAV ਕਲੱਸਟਰ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਸਕੂਲ ਦਾ ਨਾਮ ਕ... ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲੀਜੀਏਟ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਮਾਪੇ-ਅਧਿਆਪਕ ਮਿਲਣੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਲੁੱਟ-ਖੋਹ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਕਾਬੂ, 4 ਬਾਈਕ ਅਤੇ ਗਹਿਣੇ ਬਰਾਮਦ DAV ਕਲੱਸਟਰ ਤਾਇਕਵਾਂਡੋ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪਰੀਕਾ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਮਾਰੀ ਬਾਜ਼ੀ ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਸੰਜੀਵ ਨਈਅਰ ਦੇ ਸਲਾਨਾ ਭੰਡਾਰੇ ਵਿੱਚ ਗੌਤਮ ਸੇਠ ਗੁੱਡੂ ਨੇ ਭਰੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਤੇ ਹੈਲਪਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਆਇਆ ਪੁਲਿਸ ਅੜਿੱਕੇ दसूहा में सफाई कर्मचारियों द्वारा किए रोष प्रदर्शन को मिला संपूर्ण सहयोग 02 ਨੌਜਵਾਨ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਤੇ ਕਾਰ ਸਮੇਤ ਚੜ੍ਹੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥੇ  ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਫੂਡ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਕੀਤਾ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing चुनावी ड्यूटी के प्रति लापरवाही अपनाने वालों के खिलाफ दर्ज की जाएगी एफ.आई.आर: जिला चुनाव अधिकारी

चुनावी ड्यूटी के प्रति लापरवाही अपनाने वालों के खिलाफ दर्ज की जाएगी एफ.आई.आर: जिला चुनाव अधिकारी

कहा, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की कोविड टैस्टिंग रिपोर्ट को ही मिलेगी मान्यता, जाली दस्तावेज सामने आने पर संबंधित अस्पताल/लैब व प्राप्तकर्ता पर भी दर्ज होगी एफ.आई.आर

होशियारपुर, 25 जनवरी(ब्यूरो) : डिप्टी कमिश्नर-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि विधान सभा चुनाव जिले में पारदर्शी व सुचारु तरीके से करवाए जा रहे हैं, जिसके लिए पोलिंग व काउंटिंग के लिए अलग-अलग स्टाफ नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव रिहर्सलों का दौर भी शुरु हो गया है और इन रिहर्सलों में गैरहाजिर पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर गैर हाजिर रहने संबंधी पक्ष रखने के लिए निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने अपना पक्ष पेश नहीं किया, उन कर्मचारियों से संबंधित विभाग के प्रमुख को इनके खिलाफ एफ.आर.आई दर्ज करवाने के लिए लिख दिया गया है। उन्होंने चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से निभाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 की टैस्टिंग रिपोर्ट सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों/लैब वाली ही योग्य मानी जाएगी। इसलिए जिस अधिकारी व कर्मचारी की कोविड रिपोर्ट पाजिटीव आती है, तो वह सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों वाली रिपोर्ट से संबंधित अधिकारी को सौंपे। उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्ट फेक पाई गई तो जहां संबंधित लैब का लाइसेंस रद्द कर एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाएगी वहीं जाली रिपोर्ट प्राप्त करने वाली कर्मचारी के खिलाफ भी एफ. आई.आर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्राईवेट लैब की टैस्टिंग रिपोर्ट का मान्य नहीं माना जाएगा।

error: copy content is like crime its probhihated