पठानकोट 22 जनवरी (ब्यूरो) : आज सुबह रेत से भरे एक टिप्पर चालक की टक्कर लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान प्रवीण कुमारी पत्नी शशि पाल निवासी गांव तारागढ़ के तौर पर हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और मृतक महिला का शव सड़क पर रखकर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उक्त धरने में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लालचंद कटारूचक्क व भाजपा की पूर्व विधायक सीमा कुमारी भी पार्टी वर्करों सहित मौके पर पहुंच गई। उक्त नेताओं ने भी ग्रामीणों के धरने में शामिल होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ डटकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही एसडीएम पठानकोट जीएस ढिल्लों घटनास्थल पर पहुंचे और धरने पर बैठे मृतक महिला के परिजनों एवं ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि उक्ट टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके रेत बजरी से जुड़े वाहनों को टाइम टेबल के हिसाब से ही चलने देंगे। आश्वासन के बाद ग्रामीणों की ओर से धरना उठा लिया गया। धरने में मौजूद सीमा कुमारी ने कहा कि इस हलके में कांग्रेस नेता की छत्रछाया में अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाहनों की आवाज आई धड़ल्ले से चल रही है। जबकि इन वाहनों के गुजरने का समय निर्धारित किया हुआ है परंतु सरकारी संरक्षण मैं यह वाहन चालक बेखौफ होकर मनमानी करते हुए यहां से गुजरते हैं। पुलिस प्रशासन इस अवैध काम को रोकने में असफल रहा है। मृतक महिला के पति शशि पाल ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह दूध लेने जा रही थी ओवरलोड वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। कहा कि जब तक आरोपित चालक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। थाना तारागढ़ की प्रभारी मनजीत कौर ने बताया कि पुलिस की ओर से अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को शीघ्र ट्रेस करके काबू कर लिया जाएगा।
LATEST.. ओवरलोड टिप्पर की टक्कर लगने से महिला की मौत, परिवारिक सदस्यों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
- Post published:January 22, 2022
You Might Also Like
ਨਿਊ ਬਾਵਾ ਲਾਲ ਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਧਿਆਨਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਫ੍ਰੀ ਲਗਾਏ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ‘ਚ 520 ਮਰੀਜ਼ਾਂ….
ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਰਮਡ ਫੋਰਸਿਸ ਦੀ ਭਰਤੀ ਲਈ….
ਸਿਵਿਲ ਸਰਜਨ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਜੇ. ਪੀ. ਭੱਟੀ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਅਫ਼ਸਰ ਦਾ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ
छोटी और बड़ी रूमाली की कुश्ती बराबरी पर छूटी..








