बटाला, 21 जनवरी (अविनाश )- एक्साइज विभाग व पंजाब पुलिस की ओर से किए गए एक संयुक्त आप्रेशन को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जिसमें उक्त आप्रेशन की टीम द्वारा 50 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब, फारच्यूनर गाड़ी सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
इस संबध में जानकारी देते हुए एक्साइज इंस्पैक्टर हरविंदर सिंह, ने बताया कि एक्साइज विभाग को गुप्त मिली थी कि एक फारच्यूनर गाड़ी बटाला साइड से आ रही है जिसमें करीब 50 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का चंडीगढ़ है वह पंजगराईयां को जाएगी जिसको काबू करना चाहिए। सूचना के आधार पर पंजगराईयां पुल पर पंजाब पुलिस विभाग के एएसआई गुरनाम सिहं, एएसआई निर्मल सिंह, एएसआई सुरिन्दर सिंह, सिपाही बलजिंदर सिंह, एक्साइज विभाग इंस्पैक्टर दीपक कुमार, गौतम गोबिंद, आबकारी अधिकारी रजिंदर तनवर व एएसआई हरजिंदर सिंह, एएसआई गुरदीप सिंह, एएसआई बलविंदर सिंह, एएसआई सुच्चा सिंह, हैडकांस्टेबल शरणजीत सहित नाका लगाया हुआ। नाका दौरान एक फारच्यूनर गाड़ी नंबर पीबी 08 डीए 0808 बटाला साइड से आती दिखाई दी जिसको रुकने का ईशारा किया तो कार चालक ने नाका से गाड़ी को तेज भगाया, जिसका पीछा करने पर उक्त गाड़ी को काबू किया गया, गाड़ी की तालाशी लेने पर उसमें से 40 पेटी यूके नं:1 चंडीगढ़ मार्का की शराब व 10 पेटी 111 ऐस चंडीगढ़ मार्का बरामद की गई। काबू किए दोषियों की पहचान गुरदीप सिंह व कंवलजीत सिंह के तौश्र पर हुई जिनके खिलाफ 420,427 आईपीसी 61-1-14-78 (एक्साइज एक्ट) थाना रंगड़ नंगल में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।








