Prime Punjab Times

Latest news
*ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ 'ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਤਰਜ਼ 'ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਡੀਏ : ਸੰਜੀਵ ਮਨਹਾਸ* NSS ਵੱਲੋ ਸਵੈ-ਇੱਛਿਕ ਖ਼ੂਨਦਾਨ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਕਰਵਾਇਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ NSS ਕੈਂਪ ਦੀ ਸਫਲਤਾਪੂਰਕ ਸਮਾਪਤੀ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਬਲਾਕ ਟਾਂਡਾ-2 ਨੇ 30 ਮੈਡਲ ਜਿੱਤ ਕੇ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਨਵੀਨਤਾ ਦੇ ਖੇਤਰ 'ਚ ਕਾਲਜ ਨੂੰ ਆਈ.ਆਈ.ਸੀ. ਵੱਲੋਂ ਮਿਲੇ 3.5 ਸਟਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਸੁੰਦਰ ਸ਼ਾਮ ਅਰੋੜਾ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ 'ਤੇ ਕੀਤੀ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਰਾਮਲੀਲਾ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ ਮੀਟਿੰਗ ’ਚ ਅਯੁੱਧਿਆ ਧਾਮ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਕਰਨ ’ਤੇ ਬਣੀ ਸਹਿਮਤੀ 17 ਸਾਲਾ ਧੀ ਦਾ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਕ+ਤ+ਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਲਯੁਗੀ ਪਿਤਾ ਦੀ ਮਿਲੀ ਲਾ+ਸ਼ *ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧੂਤ ਹੋਏ ਪਦਉੱਨਤ, ਬਣੇ ਇੰਸਪੈਕਟ* ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਅਤੇ ਸਲੋਗਨ ਮੁਕਾਬਲ...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing लुधियाना में हुई आतंकवादी घटना पंजाब के लिए बड़े खतरे का संकेत :  सुरेंद्र मन्हास

लुधियाना में हुई आतंकवादी घटना पंजाब के लिए बड़े खतरे का संकेत :  सुरेंद्र मन्हास

सुजानपुर 24 दिसंबर (अविनाश) : लुधियाना की कोर्ट में हुई आतंकवादी घटना पंजाब के लिए बड़े खतरे का संकेत है यह बाद अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के प्रदेश चेयरमैन सुरेंद्र मिन्हास ने कही उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाएं इस बात की ओर इशारा कर रही है कि कुछ लोग एक साजिश के तहत चुनाव से पूर्व पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि पठानकोट में ग्रेनेड हमला तरनतारन के पास पाकिस्तानी ड्रोन का मिलना श्री  दरबार साहब में श्री गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी की कोशिश उसके बाद लुधियाना में ही हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ भागवत गीता की बेअदबी की घटना तथा उसके बाद अब लुधियाना के कोर्ट में आतंकवादी घटना इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि पंजाब मैं माहौल दिन-ब-दिन खराब हो रहा है उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं लोगों में दहशत फैलाने के लिए की जा रही है वहीं चुनाव से ठीक पहले आतंकवादी घटना बड़े खतरे की आहट है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मामले में तेजी से कार्रवाई करें तथा जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उसे पकड़ कर उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो वही जो लोग पंजाब में  अलगाववाद की बात कर रहे हैं युवाओं को भड़का रहे हैं आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं उन लोगों  के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि पंजाब में अमन शांति को कायम रखा जा सके उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति पंजाब में हुई आतंकवादी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा देश की केंद्र तथा पंजाब सरकार से मांग करती है इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए तथा पंजाब में अलगाववादियों के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ कर पंजाब को पूरी तरह से आतंकवाद मुक्त किया जाए।