Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

सुजानपुर / पठानकोट (तरूण सन्होत्रा) 

केंद्र सरकार बिना देरी के करे वन रैंक वन पेंशन को लागू : ब्रिगेडियर प्रह्लाद सिंह

 20 दिसंबर  : केंद्र सरकार द्वारा वन रैंक वन पेंशन लागू न करने के रोष स्वरूप आज पूर्व सैनिकों की ओर से रोष स्वरूप केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए मोटरसाइकिल रैली ब्रिगेडियर प्रह्लाद सिंह की अध्यक्षता में निकाली गई जय मोटरसाइकिल रैली सुजानपुर मलिकपुर से शुरू होकर पठानकोट में विभिन्न जगहों से गुजरी इस मौके पर ब्रिगेडियर प्रहलाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने 2013 की रेवाड़ी रैली में घोषणा की थी कि हमारी सरकार आने पर बन रैंक बन पेंशन योजना लागू की जाएगी। लेकिन अफ़सोस की बात है कि आठ साल बाद भी सरकार अमल नहीं कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद केंद्र सरकार बार-बार समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रही है. केंद्र सरकार अपने अनुबंध के अनुसार एक जुलाई 2019 से लागू होने वाले पे रिवीजन को भी नजरअंदाज कर रही है जो कि पूर्व सैनिकों के साथ धोखा है उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार के मंत्री चुनावी रैलियों में लोगों के सामने कहते हैं कि केंद्र सरकार की ओर से वन रैंक वन पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है जबकि हकीकत में ऐसा नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों के साथ विश्वासघात कर रही है जिसके कारण पूर्व सैनिकों को मजबूरी में सड़कों पर आकर विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों के साथ खिलवाड़ ना करें उन्हें उनके बनते हक दिए जाएं वहीं उन्होंने मांग की कि जिओ जी स्कीम के लोगों को हुए फायदे को देखते हुए केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर इस स्कीम को लागू करें उन्होंने कहा कि पंजाब में इस स्कीम के लागू होने से भ्रष्टाचार पर नकेल कसी गई थी तथा लोगों को सरकार की योजनाओं का सही लाभ मिलना शुरू हुआ था
इस अवसर पर कर्नल आरके सलारिया, कैप्टन श्याम सिंह, कैप्टन पृथ्वीराज, कैप्टन बलदेव सिंह ,करण सिंह गुलेरिया, त्रिलोचन सिंह ,जोगिंदर सिंह ,सुभाष सिंह ,रवि सिंह, त्रिलोक सिंह, निर्मल सिंह ,जसपाल सिंह ,सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह, सिकंदर सिंह ,बलदेव सिंह ,ओम सिंह, अजीत पाल, बलदेव सिंह ,ज्ञानचंद, सरदारी लाल सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे
फोटो सुजानपुर 3