पठानकोट 15 दिसंबर (ब्यूरो) : आशापुर्णी समाज सुधार सभा की ओर से विनोद कुमार मल्होत्रा की अध्यक्षता में एक राशन वितरण समारोह करवाया गया। विनोद कुमार मल्होत्रा ने बताया कि आशापूर्णी समाज सुधार सभा की ओर से यह 153वां वार्षिक राशन वितरण समारोह करवाया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संजीव मल्होत्रा आर्मी अकाउंट ऑफिसर सीनियर अकाउंट अफसर डिफेंस अकाउंट डिपोर्टमेंट शामिल हुए। उन्होंने अपने कर कमलों से 85 जरूरतमंद परिवार को राशन वितरण किया। इस मौके कृष्ण गोपाल भंडारी, विजय कुमार फता, धर्मपाल पप्पू, रामपाल भंडारी, मुकेश शर्मा, सुदर्शन कुमार बिल्ला, हरि मोहन बिटटा, अशीष कुमार मल्होत्रा, अश्वनी बजाज, अशोक बजाज, गोपाल शर्मा, दीपक कुमार, अभिनव, संदीप और आदर्श उपस्थित थे। अंत में विनोद कुमार मल्होत्रा ने कहा मंदिर के पिछली तरफ कंप्यूटर सेंटर की कक्षाएं शुरू की गई है। जिन बच्चों ने कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करनी हो मंदिर कमेटी से संपर्क कर सकता है।
85 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया
- Post published:December 15, 2021
You Might Also Like
ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਮੁਲਜਮ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਸ ਵੱਲੋ ਖੋਹ ਕੀਤੇ ਗਏ 06 ਮੋਬਇਲ ਫੋਨ ਬ੍ਰਾਮਦ
सिटीजन अवेयरनेस सोसाइटी तथा नगर निगम पठानकोट का अभूतपूर्व प्रयास….
ਸ਼੍ਰੀ ਬਾਵਾ ਲਾਲ ਸੇਵਕ ਸਭਾ ਬਟਾਲਾ ਵੱਲੋਂ 24ਵੀਂ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਪੈਦਲ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਧਿਆਨਪੁਰ ਧਾਮ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਈ
यूक्रेन में फसे भारतीय बच्चों को सुरक्षित लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे प्रयास किए जा रहे हैं : नितिन महाजन






