पठानकोट 14 दिसंबर (ब्यूरो) : दो साल के लंबे समय के बाद पठानकोट कांग्रेस को स्थायी अध्य्क्ष मिल ही गया। सोमवार की देर शाम कांग्रेस हाई कमान ने संजीव बैंस के नाम पर मुहर लगा दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासविव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई पठानकोट सहित 10 जिला प्रधानों के नाम की सूची जारी की। जारी की गई सूची में संजीव कुमार गोल्डी और राकेश बाबी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। याद रहे 2019 में हुए लोक सभा चुनाव के बाद से अध्य्क्ष का पद रिक्त चल रहा था। संजीव बैंस तब से कार्यकारी प्रधान के रूप में काम कर रहे थे। संजीव बैंस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के करीबियों की सूची में शुमार है। पिछले साल जब सुनील जाखड़ जब प्रदेश अध्यक्ष थे तो उन्होंने संजीव बैंस के जिला प्रधान के नाम पर मुहर लगा थी। लेकिन, किन्ही कारणों के चलते सूची रूक गई थी। संजीव बैंस ने कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पंजाब सरकार द्वारा पाच साल में किए गए कायरें को घर-घर पहुंचा कर पार्टी को जीत की राह पर ले जाना उद्देश्य होगा। कहा जिला में पार्टी पूरी तरह से मजबूत है और तीनों सीटों पर पार्टी जीत हासिल करेगी।
कांग्रेस हाई कमान ने जिलाध्यक्ष संजीव बैंस के नाम पर लगाई मोहर
- Post published:December 14, 2021
You Might Also Like
बडी खबर.. अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ जबरदस्त धमाका,कमरे में तैनात कर्मचारी की मौत
ਭਾਜਪਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਬਟਾਲਾ ਵਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਜੋਰਦਾਰ ਰੋੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ : ਹੀਰਾ ਵਾਲੀਆ
ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ’ਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀਬਾਰੀ, ਵਾਲ-ਵਾਲ ਬਚੇ
*TWO KEY ACCUSED INVOLVED IN JUGRAJ JUGGA’S MURDER CASE HELD FROM NAGALAND*








