बटाला ( अविनाश शर्मा ) :
चोरी के मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किए व्यक्तियों की निशानदेही से 7 और चोरी के मोटर साइकिल व एक स्कूटी को पुलिस ने किया बरामद
4 अगस्त : पुलिस स्टेशन सिटी की पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की निशानदेही से 7 और चोरी के मोटर साइकिल व एक स्कूटी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस स्टेशन सिटी के एस. एच.ओ सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि एस.एस.पी बटाला आई.पी.एस सतिन्द्र सिंह और डी.एस.पी सिटी ललित कुमार के दिशा निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है। ए.एस.आई बलदेव सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार को रोकने के लिए इशारा किया तो उसने एकदम मोटरसाइकिल को मोड़ कर भागने की कोशिश की और मोटरसाइकिल गिर गया लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया। युवक बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया और उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूला की मोटरसाइकिल चोरी के है। उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला के तहत गत दिवस बस स्टैंड चौंकी के इंचार्ज ए.एस.आई बलदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सुखा सिंह मेहताब सिंह चौंक से स्पैशन नाकाबंदी दौरान 2 व्यक्तियों सुखजिन्द्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह और गुरजंट सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी कलेरबाला पुलिस स्टेशन मत्तेवाल को एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध पुलिस स्टेशन सिटी में मुकदमा नं. 120 धारा 379, 411 आई.पी.सी के तहत दर्ज किया था। बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्तियों से पूछताछ दौरान इनकी निशानदेही से 7 और चोरी के मोटर साइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है, जो इन्होंने बटाला और विभिन्न विभिन्न जगहों से चोरी किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों को अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि इनसे और खुलासे हो सकें। उन्होंने कहा कि शहर में समाज विरोधी तत्त्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ बस स्टैंड चौंकी इंचार्ज ए.एस.आई बलदेव सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।








