Prime Punjab Times

Latest news
ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਭਾਰਤੀ ਗਿਆਨ ਪਰੰਪਰਾ ਅਤੇ ਨੈਤਿਕ ਮੁੱਲ’ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਗਣਿਤ ਅਤੇ ਵਿਗਿਆਨ ਕਵਿਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing 4 वर्षीय मीत प्रताप सिंह ने खेल के मैदान में किया लोगों को मंत्रमुग्ध

4 वर्षीय मीत प्रताप सिंह ने खेल के मैदान में किया लोगों को मंत्रमुग्ध

4 वर्षीय मीत प्रताप सिंह ने खेल के मैदान में किया लोगों को मंत्रमुग्ध

खेलों के मैदान को संवार कर तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर ही उन्हें रखा जा सकता है नशे से दूर : मुकेश वर्मा

बटाला 7 मई(अविनाश शर्मा) : जहां पंजाब को नशे का छठा दरिया माना जा रहा है तथा लोग अपने बच्चों को नशे जैसे कोहड़ से निजात दिलाने हेतु सरकार से गुहार लगाते नजर आ रहे हैं वहीं कुछ लोगों में सामाजिक जागरुकता आ चुकी है तथा वे अपने बच्चों को मैदानों में लेकर आ रहे हैं ताकि वे वहां पर सेहतमंद वातावरण में खुली हवा में जीना सीखें तथा किसी न किसी रूप से मैदान से जुड़े रहें । ऐसी ही एक उदाहरण स्थानीय एसएन कॉलेज के साथ लगती ट्रैक में उस समय देखने को मिली जब जसबीर सिंह समरा 4 वर्षीय अपने भतीजे मीत प्रताप सिंह को मैदान में खेलों के प्रति उसकी रुचि को बढ़ाने हेतु लेकर आए तो वहां पर एथलीटों को ढोल की थाप पर व्यायाम करते देख 4 वर्षीय मीत खुद को रोक न पाया तथा एक अलग ही अंदाज में भंगड़ा डालते हुए नजर आया । मीत प्रताप सिंह का भंगड़ा उपस्थित युवाओं तथा सैर कर रहे वृद्धों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया। इस अवसर पर जसबीर सिंह ने बताया कि मीत प्रताप सिंह को मैदान में आने का बहुत शौक है तथा वह अक्सर शाम को अपनी दादी से जिद्द कर उनके साथ खेल के मैदान में आता है और कम से कम मैदान के 4 चक्कर दौड़कर लगाता है । अवसर पर मौजूद भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुकेश वर्मा, वित्त सचिव पवन कुमार , तथा 80 वर्षीय एथलीट मास्टर गुरनाम सिंह ने कहा कि अगर हमें अपने पंजाब की जवानी को नशों से बचाना है तो किसी न किसी रुप से बच्चों को खेल के मैदानों के साथ जोड़ना आवश्यक है । उन्होंने इस अवसर पर जहां मीत प्रताप सिंह की सराहना की । वहीं क्षेत्र के विभिन्न आधिकारिक नेताओं से अपील की कि वे शहर में बची एकमात्र ग्राउंड को संवारने हेतु प्रयास करें तथा समय समय पर स्वयं भी इस मैदान में विजिट कर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन दे ताकि युवाओं की रुचि खेलों के प्रति बड़े और हमारे नौजवान नशे जैसी कुरीति से दूर रहें। उन्होंने कहा कि बीत प्रताप सिंह जैसे बच्चे खुद बखुद अपने उद्देश्य का चयन कर लेंगे जब उनकी रूचि इस ओर बढ़ेगी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा नीरज प्रताप सिंह को प्रोत्साहित किया गया तथा दूसरे बच्चों से भी अपील की गई वे भी खेल के मैदान के साथ जुड़ें।

कैप्शन: फोटो में बीत प्रताप सिंह बाजवा खेल के मैदान में भंगड़ा डालते हुए, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुकेश वर्मा व अन्य जानकारी देते हुए