पठानकोट (अविनाश/तरुण )
14 नवंबर : आज सिविल सर्जन डॉ रुबिंदर कौर पठानकोट द्वारा दांतो की बीमारिओं के सम्बंधित जागरूक करने के लिए डेंटल हेल्थ फ़ोर्टनाइट का उदघाटन किया गया.यह फ़ोर्टनाइट 14 नवंबर से 29 नवंबर तक 15 दिन तक मनाई जाएगी । इसके बारे DDHO डॉ मुक्ता ने जानकारी देते बताया के आज कल खाने पीने नएं तौर तरीकों के चलते छोटे छोटे बच्चों को भी दांतो की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है फ़ोर्टनाइट दौरान जिले भर में लोगों के दांतो की मुफ्त चेकअप और ईलाज किया जाएगा। सेहत विभाग की टीमों द्वारा स्कूलों में भी बच्चों को इसके बारे जागरूक किया जाएगा.। जरूरत मंद लोगों को मुफ्त डेंचर भी लगाए जायेंगे यह जिले की सभी सेहत संस्थाओं में मनाया जाएगा।इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डॉ अदिति सलारिया, DFPO डॉ राज कुमार, डॉ सुनील चंद, डॉ नीतू, मैडम सुनीता उपस्थित थे। ये जानकारी मास मीडिया अफसर विजय ठाकुर ने पत्रकारों को दी।








