शाहपुर कंडी (के के हैप्पी)
विनिया जम्मू ने किया बड़ी माली पर कब्जा
छोटी माली में मुकतेश कोहाली ने दर्ज की अपनी जीत।
मुख्य अतिथि दिनेश सिंह बब्बू ने पहलवानों की हत्था जोड़ी करवाई
9 सितंबर : गांव घोह में वार्षिक छिंज मेला वीरवार को घोह-अधा खूह छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष संजीव कोहाल की अध्यक्षता में करवाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू सहित पंजाब के पूर्व डायरेक्टर पुनीत पिंटा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। यह विशाल मेला सांय 5 बजे से शुरू होकर रात्रि 8:00 बजे तक चला जिसमें भारी संख्या में लोगों का हजूर देखने को मिला। मेले की जानकारी देते हुए संजीव को हाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमेटी की ओर से छिंज मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया ठीक 5:00 बजे लखदाता बाबा केल्लू जी के झंडे की रसम अदा कर छिंज मेला शुरू करवाया गया जिसमें जम्मू कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा हिमाचल प्रदेश के लगभग 200 से ज्यादा नामी पहलवानों ने भाग लिया। छोटी माली की कुश्ती मुक्तेश कोहली और निसार अहमद जम्मू कश्मीर डोडा के बीच हुई। जिसमें हल ना निकलने के कारण 10-10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया जिसमें मुक्तेश कोहाली ने निसर अहमद को चित कर छोटी माली पर कब्जा कर 51000रू की राशि का इनाम जीता। बड़ी माली की कुश्ती वीनियां जम्मू कश्मीर और गोपी के दरमियान हुई। जिसकी हत्था जोड़ी मुख्य अतिथि दिनेश सिंह बब्बू की ओर से करवाई गई। इस मुकाबले में विनिया जम्मू ने गोपी को आड़े हाथों लेते हुए अपनी जीत दर्ज की आर ₹100000 की राशि का नगद इनाम जीता।
इस मौके पर विशेष अतिथि पुनीत पिंटा ने बताया कि यह स्थान जहां आज स्टेडियम बना हुआ है उसमें पहली बार कुश्तियां करवाई गई हैं तथा अभी इस स्टेडियम का कार्य भी अधूरा पड़ा है उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार इस शेष रहते कार्य के लिए फंड जारी कर इसका निर्माण पूर्ण किया जाए जिससे क्षेत्रवासियों को एक अच्छा स्टेडियम मिल सकता है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि दिनेश सिंह बब्बू ने छिंज मेला प्रबंधक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हमको अवश्य जुड़ना चाहिए जिससे कि हमारे पिछोकड़ की पहचान बनी रहेगी। इस मौके पर उन्होंने नौजवान पीढ़ी को इस समाज हित कार्य से जुड़ने की अपील भी की। अंत में छिंज मेला प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष संजीव टिनी को हाल ने आए हुए मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि सहित दर्शकों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर संजीव कोहाल, बोबी कोहाल, तरसेम सिंह, पुनीत पिंटा, मलकीत सिंह, उत्तम सिंह, मोहन सिंह, गोपाल सिंह, अजय सिंह, कुलदीप शर्मा, कर्ण ललोतरा, सिंपू कोहाल, जगदीश कोहाल के अलावा अन्य कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
फोटो : गांव घोह में बड़ी माली की कुश्ती की हत्था जोड़ी करवाते हुए मुख्य अतिथि दिनेश सिंह बब्बू एवं कमेटी के सदस्य, अखाड़े में जोर आजमाइश करते हुए पहलवान।








