पठानकोट/ सुजानपुर (ब्यूरो रिपोर्ट)
पुलिस ने 335 ग्राम चरस सहित महिला को किया गिरफ्तार
29 अक्टूबर : आज सुजानपुर पुलिस ने एक महिला को 335 ग्राम चरस के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है,जिसकी पहचान सुनीता पत्नी राकेश कुमार वासी प्रेम नगर सुजानपुर के रूप में हुई।इस संबंधी जानकारी देते हुए सुजानपुर थाना प्रभारी इंद्रजीत ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी एएसआई यशपाल के नेतृत्व में पुल नंबर 4 से 3 की ओर गश्त कर रही थी।इस दौरान उन्होंने देखा कि एक महिला सड़क के किनारे हाथ में लिफाफा पकड़े हुए खड़ी थी,जो कि पुलिस को देखकर लिफाफे को फेंकने लगी थी।इस दौरान जब पुलिस पार्टी ने उक्त महिला की तलाशी ली तो लिफाफे में 335 ग्राम चरस बरामद की गई।जिसके चलते सुजानपुर पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।वहीं थाना प्रभारी इंद्रजीत ने बताया कि जिला पठानकोट के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के दिशा निर्देशों अनुसार जिला पठानकोट को नशा मुक्त बनाने हेतु नशे का कारोबार करने वालों पर ऐसे ही पुलिस प्रशासन की ओर से कार्यवाही की जाएगी।








